30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की धन्यवाद बैठक में चुनाव प्रभारी ने खोला मेरठ की हार का राज

UP भाजपा के निकाय चुनाव प्रभारी विजयपाल तोमर ने किया खुलासा

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Iftekhar Ahmed

Dec 05, 2017

BJP

सहारनपुर. सहारनपुर में जीत के बाद आयोजित धन्यवाद बैठक भी हंगामे और आरोप-प्रत्यारोप के बीच खत्म हुई। काफी देर तक चले हंगामे और आरोप प्रत्यारोप के बाद बैठक में मौजूद निकाय चुनाव प्रभारी विजयपाल तोमर ने खुलासा किया कि आखिर भाजपा मेरठ में मेयर की सीट क्यों हार गई। उन्होंने सिर्फ कारण ही नहीं बताया, बल्कि पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को मेरठ के हार से सीख लेने के लिए हिदायत दी और अगले चुनाव में उस गलती को कहीं भी न दोहराया जाने की सलाह दी।

50 की जगह 32 हजार फ्लैटों का प्रपोजल सौंपने पर नोएडा के तीनों प्रधिकरणों को मत्रियों ने लगाई फटकार

यह बताया कारण
विजयपाल तोमर ने कहा कि मेरठ की सीट हारने का अनुमान किसी को भी नहीं था। मेरठ में अकेला कैंट ऐसा है जहां से भाजपा को 10,0000 वोट मिलती है। शहर में भी भाजपा को बराबर वोट पड़ते हैं। बावजूद इसके मेरठ की सीट भाजपा हार गई। इसका कारण यह रहा कि मेरठ में जिन क्षेत्रों में भाजपा की वोट निकलती थी। वहां लोग मतदान के लिए जागरूक ही नहीं थे। महज 28 प्रतिशत पोलिंग हो पाया। वहीं, जिन इलाकों में विरोधियों की वोट निकलती है, उन बूथों पर 62 प्रतिशत वोटिंग हुआ और यही कारण रहा कि भाजपा मेरठ में अपनी सीट को हार गई। ऐसा ही सहारनपुर में भी हुआ। अंतिम दिन जिस तरह से सहारनपुर में मतदान प्रतिशत को बढ़ाया गया है। उससे भाजपा को जीत मिली है। विजयपाल तोमर ने यह भी कहा कि अगर सहारनपुर में भी मतदान का प्रतिशत कम रह जाता तो भाजपा नहीं जीत पाती। अगले चुनाव में इस विषय पर गंभीरता से सोचने की आवश्यकता है। मतदान प्रतिशत को बढ़ाना होगा और जो भाजपाई वोटर हैं। वह अपना मतदान जरूर करें । इसके लिए लोगों को जागरुक करना होगा।

गुजरात चुनाव को लेकर भी खोला यह राज
निकाय चुनाव में सहारनपुर के प्रभारी विजयपाल तोमर ने यह भी राज खोला कि आखिर भाजपा ने नगर निगम के चुनाव क्यों कराएं। दरअसल पूर्व की सरकारें नगर निगम का चुनाव कराने की हिम्मत ही नहीं जुटा पा रही थी। भाजपा ने प्रदेश में निकाय चुनाव की घोषणा की और अब 16 में से 14 सीटें जीतने के बाद सहारनपुर में आयोजित धन्यवाद बैठक में निकाय चुनाव प्रभारी सत्यपाल तोमर ने कहा कि पार्टी की यह योजना थी कि गुजरात चुनाव से पहले निगम के चुनाव कराए जाएं और निगम चुनाव में जब पार्टी मेयर की सीटें जीतेगी तो इसका प्रभाव गुजरात चुनाव पर भी पड़ेगा।


ये रहे मौजूद
इस धन्यवाद बैठक में मुख्य रुप से सांसद राघव लखन पाल शर्मा, मेयर संजीव वालिया, मंत्री धर्म सिंह सैनी, पूर्व विधायक राजीव गुंबर पूर्व विधायक लालकृष्ण गांधी, और जिला अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष समेत सभी नव निर्वाचित पार्षद और बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।