3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Nagar Nikay chunav 2023: भाजपा ने जारी की निकाय चुनाव के दूसरे चरण की सूची, देखे पूरी लिस्ट

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है। जारी सूची में पहले नगर पलिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की सूची है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Apr 23, 2023

a2314.jpg

निकाय चुनाव 2023 की नामांकन की अंतिम तिथि से एक दिन पहले काफी मंथन के बाद भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी करनी शुरू कर दी है।

भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण के लिए जारी की गई सूची में पहले नगर पालिका के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है। जिसमें मेरठ सरधना से भाजपा ने मंजू लता जैन को प्रत्याशी बनाया है। वहीं मवाना से अखिल कौशिक को मैदान में उतारा है। बागपत से राजकुमार चौहान, खेकड़ा से नीलम धामा, हापुड से डा.सोमती केन, गढ़मुक्तेश्यर से राकेश बजरंगी को मैदान में उतारा है।

यह भी पढ़ें : weather Update: आंधी-बूंदाबांदी ने गिराया इन जिलों का तापमान, आज दिन में बारिश के आसार

हालांकि भाजपा ने अभी महापौर प्रत्याशियें की सूची जारी नहीं की है। जिसका इंतजार बड़ी बेसब्री से हो रहा है। गाजियाबाद में मुरादनगर से रमा देवी, खोड़ा से रीना भाटी, खुर्जा से अंजना सिंघल, बुलंदशहर से दीप्ति मित्तल, जहागीराबाद से किशनपाल सिंह, स्याना से सुधीर अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है।

Story Loader