23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस शहर में यातायात के नियम तोड़ें तो खुद ही कट जाएगा चालान!

एडीजी और आईजी ने किया इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम का शुभारंभ
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 20 Apr 2018, 10:51 PM IST

meerut

मेरठ। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सरकारी तंत्र के अलावा अब आपकी भी भागीदारी होंगी। इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (आइटीएमएस) के तहत आप खुद जाम खुलवा सकते हैं और नियम तोड़ने वालों का स्वयं ही चालान कर सकते है। यातायात पुलिस कार्यालय में शुक्रवार को आईटीएमएस का एडीजी व आईजी ने शुभारंभ किया। शहर की यातायात व्यवस्था पटरी पर लाने के लिए अफसरशाही तमाम प्रयास कर रही है। चौराहों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती के अलावा ट्रैफिक मोबाइल भी शहर में उतारी गई हैं। बावजूद इसके फिर भी यातायात संचालन बेहतर नहीं हो पा रहा है। जाम का झाम लोगों की मुसीबत का सबब बना है, लेकिन अब व्यवस्था में थोड़ा सुधार होता नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ेंः गर्मियों की छुट्टियों में बाहर जाने की योजना है, तो ट्रेन से मुश्किल ही कर पाएंगे सफर

शहर में लगे है 228 सीसीटीवी कैमरे

शहर के तमाम चौराहों और मार्गों पर करीब 228 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनका कंट्रोल रूम यातायात पुलिस कार्यालय में बनाया गया है। 141 कैमरे रिलायंस जीओ की ओर से लगाए गए हैं, जबकि 55 डैन कंपनी के और 32 कैमरे सरकारी हैं। एसपी ट्रैफिक संजीव कुमार वाजपेयी ने बताया कि एडीजी प्रशांत कुमार और आईजी रामकुमार ने कंट्रोल रूम से आईटीएमएस का फीता काटकर उद्घाटन किया।

यह भी पढ़ेंःयूपी बोर्ड छात्रों को उपलब्ध कराएगा डिजिटल लाॅकर, होगा यह फायदा

क्या है आईटीएमएस

एसपी ट्रैफिक ने बताया कि शहर के 12 बड़े चौराहे अत्याधुनिक उपकरणों से लैस होंगे। जेब्रा क्रॉसिंग को पास करने पर ऑटोमैटिक ई-चालान हो जाएगा। सीट बेल्ट न लगाने, ड्रिंक एंड ड्राइव, ओवरस्पीड पर ऑटोमैटिक वाहन चालक और वाहन की नंबर प्लेट का फोटो क्लिक होकर ई-चालान घर पहुंच जाएगा। आम पब्लिक को भी ट्रैफिक और जाम की जानकारी मोबाइल पर उपलब्ध होगी। यदि कहीं जाम लगा है तो उसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 9454404000 पर दे सकते हैं। आज से हेल्पलाइन भी शुरू हो गई। कहीं जाम लगा है तो अधिकारी कंट्रोल रूम में बैठकर ही जाम की हालत देखकर उसे तत्काल खुलवाएंगे। गूगल मैप पर भी पता चल सकेगा कि कहां-कहां जाम लगा है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए क्लिक करें

रेडियो एफएम से भी टाइअप

रेडियो एफएम पर भी अब मेरठ में जाम के हालात बताए जाएंगे। यातायात पुलिस ने रेडियो एफएम से भी टाइअप किया है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग