डा. बीआर अंबेडकर की पुण्यतिथि पर होने वाली सभाआें में इस नए फार्मूले की घोषणा की जाएगी। बसपा सुप्रीमो द्वारा अगले लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर वेस्ट यूपी को लेकर जो खाका तैयार किया है, उसके बारे में अभी कोर्इ बसपा नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है, लेकिन इतना जरूर कह रहे हैं कि समय आने दीजिए, बसपा अगले लोक सभा चुनाव में सबको चित कर देगी। सूत्रों की मानें तो वेस्ट यूपी के प्रत्येक जोन के अलग-अलग मंडल में भी अन्य बसपा नेताआें को जिम्मेदारी सौंपी गर्इ है। मंडल स्तर पर भी पार्टी के प्रभारी के साथ-साथ दो-दो नेता जोड़े जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो अगले लोक सभा चुनाव में वेस्ट यूपी में बसपा का असरदार प्रदर्शन के लिए पूरा खाका तैयार कर लिया गया है, इसकी घोषणा जल्द की जाएगी।