1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़कों पर बेवजह घूमने वालों के खिलाफ शुरू हुआ ये अभियान, लोगों को दी जा रही ये सलाह

Highlights सामाजिक संगठनों ने सड़कों पर बनाई पेंटिंग अनावश्यक घूमने वालों से की जा रही अपील कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने का अभियान  

2 min read
Google source verification
meerut

मेरठ। कोरोना से बचने और लोगों को जागरूक करने के लिए नित नए प्रयोग सरकार और सामाजिक संस्थाओं की ओर से किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बाद भी लोग नहीं मान रहे हैं। अब लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए एक नायाब तरकीब निकाली गई है। जिससे लोग अगर सड़क पर निकलें तो उसको पढ़कर लौट जाएं। ये तरीका सड़कों पर स्लोगन लिखने का निकाला है। सड़कों पर लिखे इन स्लोगनों में लोगों को अपने घरों में ही रहने की सलाह दी गई है। जिससे कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।

यह भी पढ़ेंः सब्जी मंडियों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं, गांव तक नई चेन बनने का खतरा

पूरे देश में कोरोना के खात्मे की लड़ाई निर्णायक दौर में पहुंच चुकी है। कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए देशव्यापी स्तर पर तीसरे फेज का लॉकडाउन भी जारी हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश के सीएम योगी समेत पूरा सरकारी अमला लगातार जनता से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील कर रहा है, लेकिन अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आ रहे हैं और बिना वजह सड़कों पर घूम रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Meerut: 14 नए केस मिलने के बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 156, पूरा शहर हॉटस्पॉट घोषित

ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए जनपद में सामाजिक संगठनों ने एक अनोखी मुहिम चलाई गई है। यहां सड़कों पर कोरोना पेंटिंग बनाकर लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है। अभियान के अंतर्गत शहर के बाहर निकलने वाले हर मुख्य सड़क पर कोरोना की पेंटिंग बनाई जा रही है। इसके साथ ही स्लोगन भी लिखा गया है कि 'घर में रहें, सुरक्षित रहें और लॉकडाउन के नियमों का पालन करें।' लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर रहने की अपील की गई है।

Story Loader