4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Meerut News: रोजगार कौशल कार्यशाला में छात्राओं को बताया इंटरव्यू देने का तरीका

Meerut News: मेरठ के इस्माइल नेशनल महिला पीजी कालेज में करियर एंड काउंसलिंग को लेकर 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें छात्राओं को करियर से संबंधित जानकारी दी जा रही है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Sep 13, 2023

meerut news

मेरठ के इस्माइल नेशनल महिला पीजी कालेज में करियर एंड काउंसलिंग को लेकर कार्यशाला।

Meerut News: मेरठ के इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज मेरठ के करियर एंड काउंसलिंग सेल और सेंटम फाउंडेशन नई दिल्ली के सौजन्य से 15 दिवसीय कार्यशाला का उद्घाटन हुआ। करियर एंड काउंसलिंग कार्यशाला में छात्राओं को करियर संबंधी जानकारियों के अलावा व्यक्तिगत रूप से इंटरव्यू और करियर को लेकर होने वाली उत्सुकता के बारे में बताया जाएगा। कार्यशाला का समापन 26 सितंबर 2023 को होगा। कार्यशाला के प्रथम दिवस सेंटम फाउंडेशन के सदस्य अनुराग उपाध्याय ने छात्राओ को,व्यक्तिगत सूचनाओं कैसे दी जाती हैं का अभ्यास कराया। इसी के साथ इंटरव्यू के दौरान संवाद की महत्वता को बताते हुए छात्राओं को संवाद कौशल व सुनने के कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अनुराग ने बताया कि इंटरव्यू कैसे देते हैं?

इस दौरान उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति की प्रतिभा उसमें चलने, बैठने, बात करने, वेशभूषा इत्यादि से पता चलती है। इसलिए आप जब अपने इंटरव्यू के लिए जाएं तो कमरे में प्रवेश करें उस समय आप आत्मविश्वास से भरे हो। आपको कभी नर्वस नहीं होना चाहिए। आपको बस यह समझना चाहिए कि इंटरव्यू लेनें वाला व्यक्ति भी आपकी तरह एक साधारण आदमी हैं। बस आपके ज्ञान स्तर से उसका ज्ञान स्तर अधिक है और आपको अपने ज्ञान स्तर का प्रयोग करते हुए उसको प्रभावित करना है। इंटरव्यू देते समय बिलकुल भी घबराएं नहीं चाहिए। प्रत्येक प्रश्न का कम से कम शब्दों में पूरा उत्तर देने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें : Meerut News: मेरठ में आजम खां के रिश्तेदार के यहां आयकर विभाग की छापेमारी, 7 बजे से कार्रवाई जारी

इंटरव्यू समिति का हर एक व्यक्ति आपके आत्मविश्वास को बहुत ही गौर से आंकलन करते हैं। आत्मविश्वास ही आपकी प्रतिभा को प्रदर्शित करता हैं। कार्यक्रम का संचालन करियर काउंसलिंग इंचार्ज डॉ. ममता सिंह द्वारा किया गया! कार्यक्रम में डॉक्टर कविता गर्ग, मोनिका, डॉ दीक्षा रानी,डॉ वंदना भारद्वाज मीना राजपूत व नीलम शर्मा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही। कार्यक्रम में करीब 60 छात्राओं ने भाग लिया।