Meerut News: इस तरह से CV बनाने पर मिलेगी शर्तियां नौकरी, ऐसे करें सेवायोजन पोर्टल पर जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन
मेरठPublished: Sep 22, 2023 12:27:17 pm
Meerut News: इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज मेरठ में करियर काउंसलिंग कार्यशाला सीवी बनाने तरीका बताया। इसके अलावा छात्राओं को सेवायोजन पोर्टल पर जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन की जानकारी दी गई।


इस्माईल नेशनल महिला पी जी कॉलेज मेरठ में लगे करियर कांउसिलिंग वर्कशॉप में छात्राओं को जानकारी देते वक्ता।
Meerut News: मेरठ के इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज 15 दिवसीय करियर काउंसलिंग कार्यशाला में छात्राओं को सीवी तैयार करना और ईमेल बनाने का तरीका बताया गया। हाल के दिनों में जॉब भर्ती प्रक्रिया में काफी बदलाव आया है। सर्वे के मुताबिक इंटरव्यू में चुने जाने का फैसला केवल उनके बायोडाटा के आधार पर किया जाता है! इसी बात को ध्यान में रखते हुए छात्राओं को बायोडाटा बनाने की बारीकियों को विस्तार से बताया गया। इसी के साथ छात्राओं को ललित कुमार द्वारा सेवायोजन पोर्टल पर जॉब के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के संबंध में जानकारी दी गई। जिससे कि छात्राएं पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा कर भविष्य में मिलने वाली जॉब का लाभ उठाकर अपने करियर को सही दिशा प्रदान करें।