6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

पीएम मोदी 27 मई को करेंगे ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

रिकॉर्ड आधे वक्त में बनकर तैयार हुआ है यह एक्सप्रेस-वे

Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

May 26, 2018

बागपत। 27 तारीख को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बागपत पहुंचे और सभास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पत्रकार वार्ता में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे एनसीआर की लाइफ लाइन बनने जा रहा है। 27 मई को प्रधानमंत्री एक्सप्रेस-वे को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें-CBSE 12th Result 2018: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, टॉप-3 में उत्तर प्रदेश की 4 बेटियां

यह विकास की दिशा में बहुत बड़ा कदम होगा। इससे एक ओर जहां दिल्ली को वाहनों के जाम से मुक्ति मिल जाएगी तो वहीं प्रदूषण से भी काफी निजात मिलेगी। यह बागपत का सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री यहां पर आ रहे हैं। जनसभा की पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत सरकार ने इसे समय सीमा से पहले ही पूरा कर दिया। यह देश के अंदर बुनियादी ढांचे के विकास के लिए नया आयाम है। आने वाले समय में एक्सप्रेस-वे से विकास की योजनाओं को गति मिलेगी उन्होंने यह भी कहा कि विकास की योजनाएं समय से पहले पूरी हो जाती हैं तो केवल समय और बचत से विकास की अन्य योजनाएं को आगे बढ़ाया जा सकता है।