
CM Yogi Adityanath
मेरठ। अपने एक दिवसीय दौरे पर मेरठ पहुंची राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने मंडी का निरीक्षण किया और कई दुकानों में छापा मारा। छापे के दौरान कई दुकानदारों के पास से रिकॉर्ड गायब मिले। वहीं कई मामलों में मंडी के दस्तावेजों में दुकान किसी और के नाम दर्ज है और मौके पर कोई और दुकानदार काबिज मिला। निरीक्षण में टैक्स जमा करने वाली पर्चियां भी नहीं मिली। इस पर उन्होंने अधिकारियों को जांच कर 8 दिन में सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा। मेरठ आई राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने आरसीसी रोड का निरीक्षण किया तो वहां भी अनियमितता की शिकायत सामने आई।
इस पर मंत्री ने अधिकारी को सस्पेंड करने की चेतावनी दी। मौके पर मौजूद दुकानदारों ने मंडी में पानी और शौचालय की व्यवस्था ना होने की बात कही। मंत्री के निरीक्षण के दौरान गल्ला मंडी के अधिकांश दुकानदार दुकानें बंद करके चले गए। निरीक्षण के बाद प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) स्वाति सिंह ने कहा कि नवीन मंडी में सुधार कार्यों के लिए बजट रिलीज कर दिया गया है। जल्दी यहां पर सड़क निर्माण और अन्य जन सुविधाओं के लिए कार्य कराया जाएगा। इस दौरान महानगराध्यक्ष करूणेश नंदन गर्ग आदि मौजूद रहे।
अपराधियों पर भारी पढ़ रही सरकार महिलाओं और बच्चों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा सरकार इस मामले में सख्ती से पेश आ रही है, चाहे वह बदमाशों का एनकाउंटर करने का मामला हो या या दुष्कर्म के आरोपितों को फांसी दिए जाने संबंधी कानून हो। सरकार कानून व्यवस्था के मामले में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी।
गठबंधन की कवायद अवसरवादिता
आने वाले चुनावों के बारे में उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव को लेकर प्रदेश में विपक्षी दलों द्वारा चल रही गठबंधन की कवायद अवसरवादिता है। उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनावों में गठबंधन की पोल खुलती नजर आई है। जनता ऐसे दलों की किसी भी तरह सत्ता हासिल करने करने की मनोभावना को अच्छी तरह समझती है और वह इसका चुनाव में जवाब देगी।
स्वाति सिंह से की लोहिया मंडी में शौचालय की मांग
मेरठ आगमन पर भाजपा नेता आलोक सिसोदिया के नेतृत्व में लोहिया नगर मंडी के अध्य्क्ष राजकुमार व अन्य ने लोहिया नगर मंडी में शौचालय की मांग की। आलोक सिसोदिया ने मंत्री से कहा कि किसान व व्यपारी खुले में शौच जाते है, पिछले 15 वर्षों से मंडी के निमार्ण के बावजूद मंडी में व्यवस्था नहीं है, जिससे मोदी के स्वच्छत्ता मिशन को देखते हुए जल्द निर्माण कराया जाए। राजकुमार ने मंडी गेट के निर्माण की मांग रखी।
Published on:
30 Apr 2018, 9:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.