3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ

VIDEO: बिना शिलान्यास कार्यक्रम में आए अध्यक्षता कर गए सीएम योगी

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आैर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे शामिल  

Google source verification

मेरठ। मौका था केंद्र की कई परियोजनाओं के शिलान्यास का। जिसके कार्यक्रम की अध्यक्षता का जिम्मा था प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का। शिलान्यास के पत्थरों पर भी बड़े-बड़े सुनहरी अक्षरों में खुदा हुआ था योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उप्र। कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में, लेकिन मंच पर सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ उपस्थित नहीं थे। कार्यक्रम में 6400 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का शिलान्यास हुआ। जो पश्चिम उप्र के लिए हैं। वह भी बिना मुख्यमंत्री की उपस्थिति के। ऐसे समय जबकि उनको भाजपाइयों ने कार्यक्रम का अध्यक्ष बनाया था। भाजपा मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया से जब इस बारे में बात की गई तो उनका कहना था कि इस बारे में वो कुछ नहीं बता सकते।बताते चले कि मेरठ में कई परियोजना का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी के अलावा सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी उपस्थित थे। शिलान्यास कार्यक्रम में पश्चिम उप्र के भाजपा पदाधिकारियों समेत बड़े भाजपा दिग्गज शिरकत कर रहे थे। हालांकि पूरे कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित नहीं थे, लेकिन शिलान्यास के काले पत्थर पर सुनहरे अक्षरों से उनका नाम खुदा हुआ था जो उनकी उपस्थिति दर्शाने के लिए काफी था। मीडिया प्रभारी आलोक सिसौदिया ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर मुख्यमंत्री का प्रतिनिधित्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कर रहे थे। हालांकि मौर्य ने न तो कार्यक्रम की अध्यक्षता की और न अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिया।