1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बागपत जिले में 11 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी संग पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से शामली तक बनाए गए नेशनल हाई-वे का करेंगे उद्घाटन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 5 Sep 2018, 3:37 PM IST

cm yogi

बागपत जिले में 11 सितंबर को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी संग पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

बागपत. पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से शामली तक बनाए गए नेशनल हाई-वे के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी 11 सितंबर को बड़ौत में उद्घाटन करेंगे। गौरतलब है कि दिल्ली-सहारनपुर हाई-वे का निर्माण लोकसभा चुनाव से पहले शुरु कराने को लेकर इस सड़क से संबंधित सांसद जोर लगा रहे हैं। दरअसल, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में उनका प्रमुख स्थानीय मुद्दा दिल्ली-सहारनपुर मार्ग को फोरलेन बनवाने का रहा है। यह मार्ग पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से लेकर शामली तक ही बनाया जाना था, लेकिन बाद में इसे शामली से सहारनपुर तक बनाने का निर्णय लिया गया। 11 सितंबर को ही इस मार्ग के तीन स्थानों बड़ौत, शामली और सहारनपुर में उद्घाटन होने की संभावना है। इसे लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पहुंचेंगे। उनकी सभा के लिए बड़ौत में सभास्थल देखने के लिए अधिकारी तीन दिन से लगे हुए हैं। मंगलवार को डीएम ऋषिरेन्द्र कुमार, एसपी शैलेश कुमार पांडेय, एसडीएम, सीओ व एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एसके मिश्रा उनकी सभा के स्थल की खोज के लिए बड़ौत पहुंचे। यहां उन्होंने बड़ौत में रोडवेज डिपो के खाली मैदान को देखा। लखनऊ से कार्यक्रम के लिए ढ़ांचा खड़ा करने वाली फर्म के लोग भी आए हुए थे। उनका पूरा जोर डिपो की जमीन पर ही रहा। डीएम ने डिपो के अंदर के पेट्रोल पंप को देखते हुए यहां सभा के लिए उपयुक्त नहीं माना। उन्होंने बताया कि दूसरा स्थान भी होना चाहिए। लखनऊ से मुख्यमंत्री की सुरक्षा के अधिकारी यदि यहां मना कर दें तो उसके लिए तुरंत इंतजाम नहीं हो सकता। इसलिए दूसरी जगह भी विकल्प के रूप में तैयार रखनी चाहिए। इसके बाद अधिकारियों ने डिपो के सामने के कई खाली स्थानों का निरीक्षण किया। किसी स्थल के लिए अंतिम निर्णय नहीं हो सका था। इस मौके पर कई भाजपा के नेता भी शामिल रहे। इस दौरान दो जगह सभा स्थल का चयन किया, लेकिन लखनऊ से अधिकारियों के निरीक्षण के बाद ही अंतिम मोहर लगने की बात कही जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश