4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ayodhya Verdict: कांगेेस नेता ने कहा- अब मंदिर बनवाने में मुस्लिम और मस्जिद के लिए हिन्दू करें कार सेवा, देखें वीडियो

Highlights सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या मामले पर सुनाया फैसला विवादित जमीन पर राम मंदिर बनाने का फैसला दिया गया मुस्लिम पक्ष को अलग से पांच एकड़ जमीन देने की बात  

less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला शनिवार को सुना दिया। कोर्ट ने इस फैसले में विवादित जमीन पर रामलला का हक माना है, मतलब विवादित जमीन राम मंदिर के लिए दे दी गई है। कोर्ट ने अयोध्या में ही मस्जिद बनाने के लिए अलग जगह जमीन देने का आदेश दिया है। राम मंदिर निर्माण के लिए कोर्ट ने केंद्र सरकार को तीन महीने के अंदर ट्रस्ट बनाने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Verdict: फैसला आने के बाद सड़कों पर फोर्स के साथ उतरे एडीजी और कमिश्नर, देखें वीडियो

सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व प्रवक्ता सतीश शर्मा का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सभी को स्वागत करना चाहिए, क्योंकि यह देश साम्प्रदायिक सौहार्द की नींव पर खड़ा है। देश में सभी सर्वधर्म सम्मान होता है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि देश को आपसी भाईचारे के लिए देश को मजबूती से चलाना होगा। उन्होंने कहा कि हिन्दुओं और मुस्लिमों को आपसी एकता के लिए आगे आना चाहिए और सुप्रीम कोर्ट ने जो आदेश दिया है, उसमें मुस्लिम पक्षकार मंदिर बनवाने में कार सेवा करें और मस्जिद बनवाने में हिन्दू कार सेवा करें। उन्होंने अपील की सभी लोग देश की एकता अखंडता बनाए रखें। वरिष्ठ नेता सतीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश की एकता व अखंडता के लिए हमेशा काम किया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी ने इसके लिए अपनी कुर्बानी दी।

Story Loader