scriptकांग्रेसियों ने भाजपा के अंदाज में ही किया यह अनोखा प्रदर्शन, कहा- मोदी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार | congress protest against modi government in bjp way | Patrika News

कांग्रेसियों ने भाजपा के अंदाज में ही किया यह अनोखा प्रदर्शन, कहा- मोदी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार

locationमेरठPublished: Oct 13, 2018 06:11:06 pm

Submitted by:

sanjay sharma

कांग्रेस कार्यकर्ताआें ने कहा- उनकी सत्ता में प्रदर्शन करने वाले भाजपार्इ अब चुप हैं

meerut

कांग्रेसियों ने भाजपा के अंदाज में ही किया यह अनोखा प्रदर्शन, कहा- मोदी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार

मेरठ। सरकार के विरोध करने का भी राजनैतिक पार्टियों का तरीका अनोखा ही होता है। महंगाई के दौरान विरोध करने के जो तरीके कभी भाजपा अपनाया करती थी आज वही तरीके कांग्रेस सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ महंगाई के विरोध में अपना रही है। मेरठ में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के इस विरोध को देखने के लिए लोग देखने के लिए रुक गए। मेरठ यूथ कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को बढ़ती महंगाई के विरोध में बच्चा पार्क चैराहे पर रसाई बनाकर चूल्हे पर चाय बनाई और लोगों को पिलाई।
यह भी पढ़ेंः ‘बंगला’ मिलने पर शिवपाल को भाजपा का रिमोट कंट्रोल बताया तो किसी ने सत्ता पार्टी का एजेंट, जानिए आैर क्या-क्या कहा!

मोदी सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार बतायी

यूथ कांग्रेस के लोक सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का कहना था कि पेट्रोलियम पदार्थों की लगातार कीमतों में वृद्धि से आमजन परेशान है। आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बढ़ती रसोई गैस की कीमतों ने लोगों के घरों का बजट गड़बड़ा दिया है। इतना सब कुछ होने के बाद भी केंद्र सरकार कीमतों को काबू में करने के लिए कोइ प्रयास नहीं कर रही है। जिसका खामियाजा भाजपा सरकार को आने वाले आम चुनाव में उठाना पड़ेगा। इस दौरान कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली और केंद्र की मोदी सरकार को अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार बताया।
यह भी पढ़ेंः योगी की पुलिस का काम किया ग्रामीणों ने, कुख्यात उधम सिंह के तीन शूटरों ने मांगी रंगदारी तो किया यह हाल

लोगों को चाय पिलाकर कांग्रेस के लिए मांगा समर्थन

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लोगों को चाय पिलाकर कांग्रेस के लिए आगामी आम चुनाव में समर्थन मांगा। आते-जाते लोगों ने कांग्रेस की चूल्हे की चाय को बडे़ स्वाद से पिया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चूल्हे पर बनाई चाय का वितरण लोगों के बीच किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
कांग्रेस शासन में प्रदर्शन करने वाले चुप

कांग्रेस के आरटीआई सेल के प्रदेध उपाध्यक्ष ने कहा कि जो लोग कभी कांग्रेस के कार्यकाल में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करते थे आज वे सत्ता में आते ही मलाई खाने लगे। कहां गए वे लोग। क्या उनको आमजन की जरूरतों का सामान सस्ता मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं जिन्हें जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है।

ट्रेंडिंग वीडियो