1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के होली मिलन समारोह में जमकर हुआ बवाल, कार्यकर्ता आ गए आमने-सामने, देखें वीडियाे

वरिष्ठ कांग्रेसी नेताआें के समझाने पर भी नहीं माने
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 25 Mar 2019, 1:17 PM IST

meerut

कांग्रेस के होली मिलन समारोह में हुआ बवाल, खूब चली कुर्सियां, देखें वीडियाे

मेरठ। कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जमकर कुर्सियां चली। इतना ही नहीं एक-दूसरे को अपशब्द भी कहे गए। कार्यक्रम में मेरठ-हापुड लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी हरेन्द्र अग्रवाल को मुख्य अतिथि बनाया गया था। मेरठ में कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान बवाल हो गया। मंच पर बैठने को लेकर कांग्रेसियों के बीच जमकर कुर्सियां चली। बीच-बचाव करने आए कार्यकर्ताओं को भी आई चोटें आयी।

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मार्च को क्रांतिधरा पर करने जा रहे हैं वेस्ट यूपी की पहली चुनावी रैली

बुढ़ाना गेट स्थित कांग्रेस कार्यालय में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया था। जिसमें कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी एकत्र हुए थे। पदाधिकारियों को एक-एक कर मंच पर बुलाया जाने लगा। इसी बीच कांग्रेसी नसीब पठान ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।अन्य कांग्रेसी भी बीच में आ गए। इन कांग्रेसियों ने भी इसका विरोध किया। पूर्व विधायक पंडित जयनारायण शर्मा ने किसी तरह से कांग्रेसियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेसी मानने को तैयार नहीं हुए। कांग्रेसी पदाधिकारियों में मंच पर बैठने को लेकर विवाद बढ़ता ही चला गया।

यह भी पढ़ेंः बिजनौर के बसपा प्रत्याशी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुर्इ यहां, इसकी वजह जानकर चौंक जाएंगे

विवाद इतना बढ़ा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए और आपस में उलझ बैठे। हंगामे के बीच किसी कार्यकर्ता ने कुर्सियों को उठाकर फेंकना शुरू किया तो बवाल मच गया। फिर तो कांग्रेसी आपस में भिड़ बैठे। एक-दूसरे के कुर्ते फाड़ने को तैयार हो गए। कुछ बड़े बुजुर्ग नेताओं ने किसी तरफ से मामला शांत कराया। वहीं कांग्रेसी उम्मीदवार हरेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि कुछ आपसी गलतफहमी हो गई थी, लेकिन बवाल या मंच पर बैठने को लेकर कार्यकर्ताओं के बीच कुछ नहीं हुआ।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश