31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर भुवनेश्वर और नूपुर की शादी में टीम इंडिया के ये सितारे होंगे शामिल

Team India के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर की शादी 23 नवंबर को हो रही है। शादी मेरठ के एक होटल में होगी आैर रिसेप्शन दो अलग-अलग जगहों पर होंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 12 Nov 2017, 1:05 PM IST

bhuvneshwar-nupur

मेरठ। Team India के स्विंग गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की शादी 23 नवंबर को हो रही है। शादी मेरठ के एक होटल में होगी आैर रिसेप्शन दो अलग-अलग जगहों पर होंगे। एक रिसेप्शन Bhuvneshwar Kumar के बुलंदशहर स्थित पैतृक गांव लुहारली में और दूसरा रिसेप्शन दिल्ली के होटल ताज (Hotel Taj) में होगा। शादी से पहले 22 नवंबर को होटल ब्राॅडवे इन में लेडीज संगीत, भात, शाम को रवि सागर ग्रुप की संगीत संध्या आैर फिर डिनर है। इसका मेन्यू भुवनेश्वर ने फाइनल किया है।

यह भी पढ़ें
क्रिकेटर भुवनेश्वर-नूपुर की शादी- जानिए मेहमानों के लिए क्या-क्या है डिनर मेन्यू में

शादी में स्थानीय लोगों को ही निमंत्रण दिया गया है, लेकिन दिल्ली में होने वाले रिशेप्सन में सचिन तेंदुलकर , महेंद्र सिंह धोनी , सुनील गावस्कर के साथ-साथ टीम इंडिया के सभी सदस्य शामिल होंगे। फिल्मी सेलिब्रिटी पर भुवनेश्वर के पिता किरनपाल सिंह ने कहा कि कुछ के आने की संभावना है, उन्हें भी निमंत्रण दिया गया है। दो-तीन सेलिब्रिटी आ सकते हैं, कौन-कौन आएंगे, इस बारे में कुछ नहीं बता सकता।

यह है शादी का कार्यक्रम
गढ़ रोड स्थि होटल ब्राॅडवे इन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में Bhuvneshwar Kumar के पिता किरनपाल सिंह आैर बड़ी बहन रेखा ने शादी व रिशेप्सन के बारे में पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को लगन लिया जाएगा। 22 नवंबर को इसी होटल में दोपहर को लेडीज संगीत आैर भात की रस्म होगी आैर शाम को डिनर होगा। 23 नवंबर को दिन की शादी है। घर से घुड़चढ़ी होने के बाद बारात परतापुर बार्इपास एनएच-58 स्थित ब्रावुरा होटल पहुंचेगी। वहां शादी होने के बाद रात आठ बजे ब्रावुरा में रिशेप्सन होगा। इसमें स्थानीय प्रशासनिक, पुलिस अफसर व जनप्रतिनिधि व अन्य लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को हमारे पैतृक गांव लुहारली में रिशेप्सन होगा। इसमें गांव के लोग शामिल होंगे।

होटल ताज की डेट फिक्स नहीं
पिता किरनपाल सिंह व बहन रेखा ने बताया कि श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरीज (Test Match) का पहला टेस्ट 16 नवंबर से कोलकाता में होगा, तो उसके बाद दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंका की टीम दिल्ली के ताज होटल में रुकेगी। रिशेप्सन भी होटल ताज में रखा गया है। रिशेप्सन की डेट अभी फिक्स नहीं हो पाई है। यहीं पर श्रीलंका की टीम भी रुकेगी। रिशेप्सन में वह भी शामिल होगी। साथ ही सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी, सुनील गावस्कर व पूरी Team India दिल्ली के रिशेप्सन में शामिल होगी।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश