बागपत. उत्तर प्रदेश में भले पुलिस हर दिन कहीं न कहीं एनकाउंटर को अंजाम दे रही, लेकिन यहां बदमाशों के हौसले अब भी पस्त नहीं हुए हैं। बागपत में बेख़ौफ़ बदमाशों के हौसले किस कदर बुलन्द है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यहां बदमाशों ने दिनदहाड़े रोड होल्डअप की वारदातों को अंजाम दे दिया। मामला कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के छपरौली रोड़ का हैय़ यहां बेख़ौफ़ आधादर्जन बदमाशों ने मेरठ से टांडा जाने वाली एक प्राइवेट बस को हथियारों के बल पर रोककर, उसमें सवार यात्रियों के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया और विरोध करने पर चालक व परिचालक के साथ मारपीट की। फिलहाल, पुलिस तहरीर के आधार पर मुकद्दमा दर्ज कर तफ्तीश में जुटी है।