4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब झाड़ियों में फंसा मिला 7 साल के मासूम का शव तो उमड़ पड़ा लोगों का हुजूम, 9 दिन से था लापता-देखें तस्वीरें

बालैनी पुलिस गोताखोरों को साथ लेकर जैसे ही मुकारी हिंडन नदी पुल के पास पहुंचीं तो छात्र का शव झाड़ियों में पड़ा मिला।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Rahul Chauhan

Jan 13, 2018

7 year old boy

दरअसल मुकारी गांव निवासी कक्षा दो का छात्र राजा उर्फ देव पुत्र अजय त्यागी बीती 4 जनवरी की रात को पड़ोस में ही देवी मां के जागरण में गया था।

7 year old boy

जागरण के बाद राजा घर नहीं लौटा। परिजनों ने संबंधित थाने में छात्र के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद से ही पुलिस लगातार छात्र की तलाश में लगी हुई थी।

7 year old boy

शनिवार की सुबह बालैनी पुलिस ने गोताखोरों को साथ लेकर हिंडन नदी में तलाश शुरू की। जैसे ही गोताखोर मुकारी हिंडन नदी पुल के पास पहुंचे तो छात्र का शव झाड़ियों में फंसा हुआ मिला।

7 year old boy

छात्र का शव मिलते ही सैकड़ों ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए।

7 year old boy

शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस व सीओ वंदना मिश्रा से छात्र के परिजनों और ग्रामीणों की जमकर नोंक-झोंक हुई।

7 year old boy

प्राप्त जानकारी के मुताबिक परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया।

7 year old boy

ग्रामीण शव को पोस्टमार्टम के लिए न भेजने पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक आरोपी नहीं पकड़े जाते तब तक शव उठाने नहीं दिया जाएगा।