मेरठ

Kanwad Yatra 2023: दिल्ली-देहरादून हाइवे आज रात से वन-वे, 10 से चार पहियां वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित

Kanwar Yatra 2023: कांवड़ यात्रा के चलते आज रात से दिल्ली-देहरादून हाइवे वन वे कर दिया जाएगा। आगामी 10 से 15 जुलाई तक हाइवे पर चार पहिचा वाहनों को पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा।

2 min read
Jul 09, 2023
दिल्ली-देहरादून हाइवे आज रात से वन-वे

Kanwar Yatra 2023: हरिद्वार से कांवड़ियों का जत्था बोल बम के जयघोष के साथ आगे बढ रहा है। इस समय पूरा एनएच 58 कांवड़ियों के हवाले है। आज रविवार रात से दिल्ली—देहरादून हाइवे वन वे कर दिया जाएगा। यानी अब एनएच 58 दिल्ली—देहरादून हाइवे पर एक लेन पर ही वाहनों की आवाजाही हो सकेगी। कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दिल्ली-देहरादून हाइवे पर मेरठ के सिवाया टोल से गाजियाबाद तक आज रात से यातायात वन-वे कर किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले दिल्ली देहरादून हाइवे पर शुक्रवार को ही भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद कल शनिवार को कुछ वाहन हाइवे पर दौड़ते दिखाई दिए। इसके बाद गाजियाबाद में भारी वाहनों को पूर्णत: प्रतिबंध के आदेश दिए गए। सभी प्वाइंटों पर यातायात पुलिस लगा दी गई है।

मुजफ्फरनगर और दूसरी ओर गाजियाबाद के अधिकारियों से मेरठ पुलिस अधिकारी समन्वय बनाए हैं। मेरठ शहर के अंदर दिल्ली रोड पर यातायात व्यवस्था में अभी बदलाव नहीं किया गया है। कांवड़ियों की संख्या को देखते हुए यातायात में बदलाव होगा। एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार अधिकतर कांवड़ियां की खतौली से नहर की पटरी होकर जाने की जानकारी है। एसपी यातायात ने बताया कि मुजफ्फरनगर के खतौली तक कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई हैं। अधिकांश कांवड़िए गंगनहर की पटरी से होकर निकल रहे हैं।

उसके बाद भी हाइवे से होकर जाने वाले कांवड़िये दौराला तक पहुंचे हैं। इसलिए मुजफ्फरनगर से दौराला टोल तक हाईवे को फिलहाल वन-वे किया गया था। आज से सिवाया टोल से गाजियाबाद तक दोनों तरफ हल्के वाहनों का संचालन बंद कर दिया गया है। अब हाइवे को वन-वे कर दिया है।

पुलिसकर्मियों की डयूटी लगाई गई है। दिल्ली—देहरादून हाइवे वन वे कर दिए जाने से वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान देहरादून जाने वाले यात्रियों को करीब 50 किमी लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है। जिससे समय के साथ आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

Published on:
09 Jul 2023 07:47 pm
Also Read
View All

अगली खबर