
मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी के मांगल्या प्रेक्षागृह में आयोजित अंतराष्ट्रीय जाट संसद में आए जाट समाज के लोगों की भीड़।
मेरठ के सुभारती यूनिवर्सिटी में शुरू हुई अंतराष्ट्रीय जाट संसद पर सभी दलों की निगाहें हैं। अंतराष्ट्रीय जाट संसद को लेकर जाट समाज के लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। अंतराष्ट्रीय जाट संसद में देश विदेश से जाट समाज के लोग उपस्थित हैं। जाटों में अंतराष्ट्रीय जाट संसद को लेकर जो उत्साह और जोश दिखाई दे रहा है उससे माना जा रहा है कि आने वाले समय में पश्चिमी यूपी की राजनीति दिशा तय करेगा जाट समुदाय। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति का प्रमुख आधार माना जाने वाला जाट समाज मेरठ से राजनीति की दशा और दिशा तय करने के लिए आज अंतराष्ट्रीय जाट संसद का आयोजन कर रहा है।
कार्यक्रम में जाट समुदाय की ताकत देखकर राजनीतिक दल अभी से लोकसभा चुनाव 2024 का आंकलन करने में जुट गए हैं। अंतराष्ट्रीय जाट संसद में भाजपा, सपा और रालोद अपने जाट नेताओं की अधिक से अधिक भागीदारी दिखना चाहती है। अंतराष्ट्रीय जाट संसद में जाट समाज को आरक्षण न दिए जाने का मामला गर्मजोशी से उठा। जाट समाज के जिम्मेदार लोगों ने मंच से कहा कि जाट आरक्षण को लेकर आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। अंतराष्ट्रीय जाट संसद में आए जाट समुदाय के नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार जाट समाज की मांगों की अनदेखी लगातार कर रही है। जिसका खामियाजा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा को उठाना पड़ेगा।
जाट संसद का शुभारंभ लोक संस्कृति की झलक से हुआ। इस दौरान हरियाणवी और राजस्थानी लोकगीतों पर कलाकारों ने प्रस्तुतियां दी। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संयोजक परमेश्वर कलवानियां व रामावतार कलवानिया ने बताया कि इस अधिवेशन में सामाजिक भाईचारे पर चर्चा होगी, गौरवशाली जाट इतिहास को याद किया गया।
उन्होंने बताया कि समाज के युवाओं को विदेश में उच्च शिक्षा के अवसर पैदा करने पर चर्चा की गई। समाज के सामाजिक व राजनीतिक नेतृत्व को किस तरह से मजबूत किया जाए, लड़कियों की शिक्षा को कैसे बढ़ावा दिया जाए। जाट समाज के बच्चों को नशा मुक्त करने पर गहन चर्चा की गई।
केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, मोहित बेनीवाल शामिल
अंतराष्ट्रीय जाट संसद में दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों और विदेश से जाट समाज के लोग शामिल होने पहुंचे हैं। कार्यक्रम का निमंत्रण सभी राजनीतिक दलों के बड़े जाट नेताओं को भेजा गया है।
Updated on:
01 Oct 2023 04:20 pm
Published on:
01 Oct 2023 04:17 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
