scriptDemand for separate Harit Pradesh and Jat reservation raised in Western Uttar Pradesh before Lok Sabha elections | Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम यूपी में सुलगने लगा हरित प्रदेश और जाट आरक्षण का मुददा | Patrika News

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम यूपी में सुलगने लगा हरित प्रदेश और जाट आरक्षण का मुददा

locationमेरठPublished: Sep 22, 2023 09:23:16 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

Lok Sabha elections 2024: लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से हरित प्रदेश और जाट आरक्षण का मुददा सुलगने लगा है। जाट आरक्षण और हरित प्रदेश की मांग कर रहे जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह काफी समय से सक्रिय हैं।

Lok Sabha elections 2024
पश्चिम यूपी में अलग राज्य की मांग को लेकर बना पश्चिम उत्तर प्रदेश विकास मंच।
Lok Sabha elections 2024: पिछले कई दशकों से पश्चिम यूपी को अलग राज्य बनाने की मांग चली आ रही है। इसी के साथ पश्चिम यूपी में जाट आरक्षण का मुददा भी समय—समय पर गरमाता रहा है। अब लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यह मांग और अधिक मुखर हो उठी है। पश्चिमी यूपी को अलग कर हरित प्रदेश बनाने और जाट आरक्षण को लेकर सियासी बिसात बिछ रही है। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत जाट आरक्षण को लेकर सक्रिय हो गए हैं। जाट आरक्षण के बहाने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार की कोशिश में रालोद जल्द ही जाट महासभा की तैयारी करेगा। इसको लेकर अभी से रालोद नेताओं ने तैयारी भी शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.