मेरठ। दिवाली के त्योहार पर बुधवार को मेरठ में एक दिन दहला देने वाली वारदात हुई। यहां सरधना क्षेत्र के मिलक गांव में शशिपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। बुधवार रात को वह परिवार के साथ दिवाली मना रहे थे। इस दौरान उनकी छोटीबच्ची घर के बाहर खेलने चली गई। इसी दौरान गांव का एक अधेड़ वहां पहुंचा और उसने मासूम के मुंह में बुलेट बम रखकर आग लगी दी। बम फूटने से बच्ची के मुंह के चिथड़े उड़ गए। इससे बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया।