
Noida News
मेरठ में महानगर के पाश इलाके शास्त्रीनगर में दिन निकलते ही दोहरे हत्याकांड से हड़कंप मच गया। यहां एक शिक्षिका और उसके पति की गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार शास्त्रीनगर क्षेत्र में भोलेश्वर मंदिर के बराबर में दूसरी गली में रहने वाली स्कूल में शिक्षिका ममता और उनके पति बिट्टन की गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया गया कि पति पत्नी के शव घर में पहली मंजिल पर बेड पर पड़े मिले, जबकि बिट्टन के बुजुर्ग माता-पिता नीचे सोए हुए थे।
सूचना पर एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कराई। पुलिस पूछताछ में बुजुर्ग माता पिता ने बताया कि उन्होंने किसी को घर में आते नहीं देखा। घर में जाने के दो रास्ते हैं। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी है। फोरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है।
Published on:
16 May 2023 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
