
मेरठ शाही ईदगाह
मेरठ में कल ईद उल फितर 2023 की नमाज शाही ईदगाह मैदान में सुबह 7.45 अदा की जाएगी। ईद उल फितर 2023 की नमाज की पूरी तैयारी प्रशासन द्वारा की गई है।
निगम की ओर से ईदगाह में साफ सफाई की पूरी व्यवस्था कराई गई है। शाही ईदगाह में सुबह पांच बजे से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो जाएगी। इसके लिए देर रात से ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी तैनात किए जाएंगे। ईद को देखते हुए मेरठ में रूट डायवर्जन किया गया है। ईद उल फितर 2023 की नमाज के दौरान मेरठ में भारी और मध्यम प्रकार के वाहनों की शहर में दिन में नो एंट्री रहेगी।
ये रहेगा डायवर्जन प्लान
ईद को लेकर मेरठ में यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 22 अप्रैल को ईद-उल-फितर 2023 का पर्व मनाया जाएगा।
ऐसे में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसी को देखते हुए भारी व हल्के वाहनों का रूट डायवर्जन शहर क्षेत्र में सुबह पांच बजे से डायवर्ट रहेगा।
एसपी यातायात जितेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ईद की नमाज पूरी होने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।
दिल्ली व बागपत की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसों को भैसाली बस अडडे पर आना है, पर उन्हें परतापुर इंटरचेंज से सरधना फ्लाईओवर से मुड़कर कंकरखेड़ा रेलवे फ्लाईओवर होते हुए जीरोमाईल चौराहे से बेगमपुल, भैसाली रोडवेज स्टैंड पर आ सकती है। वापसी से दिल्ली गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें इसी मार्ग से जा सकेंगी।
मुरादनगर से आने वाला यातायात जिसे गढ़ या मुरादाबाद जाना है, उसे जीरोमाईल चौराहे से कमिश्नर आवास चौराहे, जेल चुंगी होते हुए यूनिवर्सिटी से गढ़ रोड़ पर जाने दिया जाएगा और जिस यातायात को हापुड़ जाना है उसे यूनिवर्सिटी होते हुए तेजगढ़ी चौराहे से एल. ब्लॉक से हापड़ की ओर जाने दिया जाएगा।
Published on:
21 Apr 2023 07:49 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
