5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ के लोहिया नगर में मकान में विस्फोट, कई घायल; हालात गंभीर

Meerut News: मेरठ के लोहिया नगर स्थित एक मकान में आज सुबह तेज धमाका हो गया। जिसमें 4 लोगों के मौत की सूचना है। हालांकि पुलिस और प्रशासन ने अभी मौत की पुष्टि नहीं की है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 17, 2023

मेरठ के लोहिया नगर में मकान में विस्फोट, छह लोगों के मौत की सूचना

मेरठ के लोहिया नगर में मकान में विस्फोट, छह लोगों के मौत की सूचना

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के लोहिया नगर में एक स्कूल के पास आज सुबह 7:00 बजे एक मकान में विस्फोट हो गया। जिसमें 4 लोगों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने अभी मृतकों की पुष्टि नहीं की है। धमाके से पूरा घर तबाह हो गया है। पुलिस का रेस्क्यू आपरेशन जारी है।
बताते चलें मेरठ के थाना लोहिया नगर स्थित एक स्कूल वाली रोड पर सुबह-सुबह मकान में एक साथ कई धमके हुए हैं। बताया जाता है कि मकान में अवैध पटाखे बनाने का काम चल रहा था। जिसमें विस्फोट हुआ है। वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि धमाका एलपीजी सिलेंडर फटने से हुआ है।

बताया जाता है कि यहां पर एलपीजी रिफलिंग की अवैध फैक्ट्री चल रही थी। ये अवैध फैक्ट्री रेजिडेंशियल इलाके में चल रही थी। जिससे आसपास के दो मकान की दीवारें भी गिर गई। धमाका इतना जोरदार था कि काफी दूर तक सुनाई दिया। धमाकों के बाद चारों ओर धुआं फैल गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते पूरा मकान धराशाही हो गया। लेटर समेत पूरा घर नीचे आ गया। चारों ओर चींख पुकार मच गई है। खबर लिखे जाने तक मृतकों की पुष्टि नहीं हो पाई थी।

हादसे के बाद मौके पर कई थानों का फोर्स और आलाधिकारी पहुंच गए हैं। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया है। सभी को अस्पताल भिजवाया गया है। बताया जाता है कि घायलों की हालत काफी चिंतजनक बनी हुई है। घटनास्थल पर लोगों की मदद से रेस्क्यू का काम चल रहा हैं। जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा ने बताया कि मकान में साबुन बनाने की फैक्टरी चल रही थी। माना जा रहा कि साबुन बनाने की फैक्टरी में अज्ञात कारणों से विस्फोट हुआ है। घटना की जांच की जा रही है। अभी तक किसी के मरने की जानकारी नहीं है। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जैसे ही होगा आगे अवगत कराया जाएगा।