31 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरठ किसान महापंचायत : ‘टिकैत परिवार को खरोंच आई तो देश में कोहराम मच जाएगा’

मेरठ किसान महापंचायत में किसान नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी। टिकैत परिवार को मिली धमकी पर कहा, अगर इस परिवार को खरोंच आई तो देश में कोहराम मच जाएगा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 10, 2023

मेरठ किसान महापंचायत : 'टिकैत परिवार को खरोंच आई तो देश में कोहराम मच जाएगा'

मेरठ किसान महापंचायत में पहुंचे भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत।

आज मेरठ के कमिश्नरी पार्क में भाकियू की किसान महापंचायत हुई। जिसमें पश्चिम यूपी के अलावा प्रदेश और दूसरे राज्यों से भी किसान ट्रैक्टर-ट्रालियों में पहुंचे। किसान महापंचायत में खाप चौधरी और थांबेदार भी मौजूद हैं।

टिकैत परिवार को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर किसान नेताओं ने जिला प्रशासन व सरकार को चेतावनी दी। किसान नेताओं ने कहा, अगर इस परिवार को खरोंच आई तो देश में कोहराम मच जाएगा।

20 मार्च को दिल्ली में होने वाली किसानों की महापंचायत के लिए युवा किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया है। कमिश्नरी चौराहे पर किसानों का कब्जा हो गया है।

यह भी पढ़ें : भाकियू की किसान महापंचायत, एक्सप्रेस वे और हाइवे आज किसानों के हवाले


भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत के आह्वान पर शुक्रवार को किसानों ने कमिश्नरी चौराहे पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के किसानों की महापंचायत में धीरे-धीरे संख्या बढ़ती चली गई। किसान रणसिंघा के साथ जोश बढ़ाते नजर आ रहे हैं। कुछ किसान ट्रैक्टर के बने बुलडोजर पर सवार होकर महापंचायत में पहुंचे।

पुलिस ने कमिश्नरी चौराहे पर आने वाले सभी रास्तों पर नाकबंदी कर रखी है। किसानों को छोड़कर आम जनता के लिए रास्ते पूरी बंद कर रखे हैं।

Story Loader