24 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जमीनी विवाद में पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर झोंका फायर, हालात गंभीर

मेरठ में पिता पुत्र के बीच हुए जमीनी विवाद में पिता ने अपने ही जिगर के टुकड़े को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। जिसमें युवक के माथे पर गोली लगी है और उसको गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बेटे को गोली मारने के आरोप में पिता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। आरोपी पिता की लाइसेंसी बंदूक भी पुलिस ने जब्त कर ली है।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Jul 29, 2022

जमीनी विवाद में पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर झोंका फायर, हालात गंभीर

जमीनी विवाद में पिता ने लाइसेंसी बंदूक से बेटे पर झोंका फायर, हालात गंभीर

थाना परतापुर क्षेत्र के भूड़बराल में जमीनी विवाद के चलते पिता पुत्र के बीच हुई कहासुनी में पिता ने बेटे को गोली मार दी। पिता ने बेटे को गोली घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से मारी है। बताया जाता है कि जमीन के विवाद में हुई लड़ाई के बाद पिता काफी आक्रोशित था। गोली लगने के बाद घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आसपास के लोग पहले घायल युवक को आनन-फानन सीएचसी भूड़बराल में ले गए। जहां युवक की गंभीर हालत को देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने पिता को लाइसेंसी बंदूक के साथ ही गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के अनुसार भूड़बराल निवासी मेहकार सिंह का बेटे संजीव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आज शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी बीच मेहकार सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक निकाल ली और बेटे पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। गोली संजीव के माथे से होती हुई निकली। वह घर में लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

यह भी पढ़े : आयुष्मान भारत योजना में यूरोसर्जन के नाम पर ऑपरेशन का फर्जीवाड़ा, नकली साइन देख उड़े सर्जन के होश

गांव में गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मेहकार सिंह के घर पर पहुंचे। इसके बाद लहूलुहान संजीव को आनन-फानन सीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से मेहकार सिंह को हिरासत में ले लिया। मकान में तलाशी लेने पर घर से लाइसेंसी बंदूक, एक तमंचा और एक चिड़ी मार बंदूक बरामद हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। अभी तक थाने में किसी ने तहरीर नहीं दी है।