1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लापता बेटी का पता लगाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा पिता, दूसरे सम्प्रदाय पर लगाए आरोप

Highlights थाना इंचौली क्षेत्र के कसेरुखेड़ा का मामला बीती 23 सितंबर से लापता है लड़की माता-पिता शाम को आए, बेटी मिली लापता

less than 1 minute read
Google source verification
meerut

मेरठ। मेरठ के थाना इंचौली के कसेरूखेडा की रहने वाली एक लड़की कई दिनों से गायब है। लापता बेटी की बरामदगी के लिए बेचारा पिता थाने के चक्कर काट रहा है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। लड़की बीती 23 सितंबर से लापता है, लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है। बेटी की बरामदगी के लिए भटक रहा पिता आज फिर से थाना इंचौली पहुंचा और वहां पहुंचकर उसने अपने बेटी की बरामदगी की फरियाद लगाई। पिता का कहना है कि वह और उसकी पत्नी दोनों ही काम पर जाते हैं। बीती 23 सितंबर को वह अपनी पत्नी के साथ काम पर गया हुआ था। घर पर उसकी पुत्री अकेली थी। शाम को जब वह काम से वापस आए तो उसकी बेटी घर से गायब थी। उसने काफी तलाश किया लेकिन बेटी का कहीं पता नहीं चला। उसका आरोप है कि उनके घर के सामने एक दूसरे संप्रदाय का परिवार रहता है। परिवार का लड़का उसकी लड़की को लेकर चला गया है। पिता ने पुलिस से अपनी बेटी के बचाने की गुहार लगाई है। थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Story Loader