
अशोक का पार्थिक शरीर सूरज कुंड श्मशान घाट पर लेकर पहुंचे रिश्तेदार और शुभचिंतक।
मेरठ नौचंदी ग्रांउड निवासी अशोक कैंसर से पीड़ित थे। इलाज पीजीआई चंड़ीगढ़ में चल रहा था। इसी बीच बेटी की शादी तय हो गई। चिकित्सकों ने जवाब दे दिया तो परिजन अशोक को चंड़ीगढ़ से मेरठ ले आए। घर पर एक तरफ अशोक लेटे हुए जिंदगी और मौत से जूझ रहे थे तो दूसरी ओर बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी।
नहीं हारा हौसला,विदाई के दूसरे दिन तोड़ा दम
अशोक की हालात खराब होती जा रही थी और दो दिसंबर केा बेटी की शादी थी। हाथों में मेंहदी लगी और लाल जोड़े में सजी बेटी को देखकर अशोक शायद मौत से कुछ देर तक रूकने के लिए कह रहे थे। तीन तारीख की सुबह 4 बजे बीमार अशोक ने बेटी का कन्यादान किया। इसके बाद वो अपनी मौत के प्रति निश्चित हो गए। बेटी की विदाई के बाद शाम को हालत बिगड़ी और अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर रात 10 बजे अशोक ने प्राण त्याग दिए।
मेंहदी लगे हाथों को देख उठते थे अशोक
अशोक की पत्नी अंजु ने बताया कि उनके पति बेटी के मेंहदी लगे हाथ को देखकर कई बार सिसकी लेकर रो उठे थे। जिस दिन शादी थी उस दिन भी मंडप के बाहर बाराती ढोल और बैंड बाजा की धुन पर डांस कर रहे थे। दुल्हा घोड़ी बग्गी में सेहरा लगाकर बैठा था और दुल्हन बेटी कैसर से जूझ रहे अपने पिता अशोक के पास बैठी थी। शादी में आने वाले जिन रिश्तेदारों और मेहमानों ने ये दृश्य देखा उनका दिल पसीज गया।
बीमारी के बाद भी बेटी की शादी में कोई कसर नहीं छोड़ी
कैसर से ग्रसित होने के बाद भी अशोक ने धूमधाम से बेटी की शादी करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। परिवार में दो बेटी और एक बेटा है। यह दूसरे नंबर की बेटी की शादी थी। अशोक के शरीर पर बेटी की शादी की जिम्मेदारी थी। वो ईश्वर से यहीं मनाते थे कि बेटी का कन्यादान कर दूं उसके बाद ही अपने पास बुलाना। शायद उनके भाग्य को भी ये मंजूर था।
Published on:
06 Dec 2022 06:59 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
