4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पैंरेंटस टीचर मीटिंग में डांट की डर से 12 वीं का छात्र भागकर जयपुर पहुंचा

12 वीं के छात्र की पैरेंटस टीचर मीटिंग में शिक्षक ने उसके परिजनों से शिकायत कर दी। इससे डरकर छात्र घर से फरार हो गया। दो दिन से गायब छात्र ने जब रविवार को घर फोन कर जयपुर रेलवे स्टेशन में होने की जानकारी दी। परिजनों ने राहत की सांस ली। मेरठ पुलिस छात्र को जयपुर से मेरठ ले आई है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Nov 14, 2022

पैंरेंटस टीचर मीटिंग में डांट की डर से 12 वीं का भागकर जयपुर पहुंचा

जयपुर रेलवे स्टेशन से बरामद छात्र

गांव जुर्रानपुर से लापता 12वीं के छात्र को परतापुर पुलिस ने जयपुर रेलवे स्टेशन से बरामद कर लिया है। छात्र सक्षम दो दिन से घर से गायब था। जांच में सामने आया कि स्कूल में पैरेंटस टीचर मीटिंग में छात्र सक्षम की उनकी क्लास टीचर ने पिता से शिकायत की थी। पिता ने पीटीएम में ही सक्षम की पिटाई कर दी थी।

बताया जाता है कि एक बार फिर से स्कूल में पीटीएम होनी थी। छात्र सक्षम को डर था कि इस बार भी उसकी क्लास टीचर उसके पिता से शिकायत करेंगी। जिसके चलते छात्र सक्षम डरकर घर से भाग गया था। पुलिस से पूछताछ में छात्र सक्षम ने बताया कि वो अपने पिता और चाचा से बहुत डरता है।


यह भी पढ़ें : Khatauli by-election: फायरब्रांड नेता संगीत सोम हो सकते हैं खतौली उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार

छात्र सक्षम के पिता जुर्रानपुर निवासी रविंद्र ट्रक चालक हैं। उन्होंने बताया कि उनका बेटा सक्षम शुक्रवार को कोचिंग सेंटर में पढ़ने के लिए गया था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा था। बेटे की सभी जगह तलाश करने के बाद परिजनों ने शनिवार को उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


यह भी पढ़ें : सेना के मेजर ने अग्निवीर में भर्ती के नाम पर वसूले लाखों,खुला भेद तो मची सनसनी

इसके बाद परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और बिजली बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया था। पुलिस की ओर से 24 घंटे में सक्षम को बरामद करने का दावा किया था। रविवार को छात्र सक्षम ने घर फोन किया और बोला- वो जयपुर रेलवे स्टेशन पर है। परिजनों ने जानकारी परतापुर पुलिस को दी। इसके बाद इंस्पेक्टर ने पुलिस टीम को जयपुर के लिए रवाना कर दिया। छात्र सक्षम के मिलने पर परिवार के लोग खुश हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्कूल में शिकायत और पिता की पिटाई के बाद से सक्षम परेशान था। इस डर से वह जयपुर चला गया था।