3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: दबंगों से तंग आकर पूरे परिवार ने उठाया खौफनाक कदम, इलाके में मचा हड़कंप

दंबगों से परेशान परिवार ने उठाया बड़ा कदम लड़की से छेड़छा़ड़ और रेप करने की कोशिश की पुलिस मामले की जांच में जुटी

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Ashutosh Pathak

Apr 19, 2019

hastinapur

दबंगों से तंग आकर पूरे परिवार ने उठाया बड़ा कदम, इलाके में मचा हड़कंप

मेरठ। इन दिनों लोकसभा चुनाव के मौके पर जिले की अधिकांश फोर्स बाहरी जिलों में डयूटी पर गए हुए हैं। इसका लाभ जिले के अपराधी और दबंग प्रवृति के लोग उठा रहे हैं। जहां दबंगों से परेशान होकर एक परिवार ने ऐसा काम किया कि पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दरअसल बुधवार देर रात अनुसूचित जाति के परिवार ने सल्फास खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिवार में चार लोग हैं।

घटना मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र की है, जहां दबंगों से परेशान पति-पत्नी और बेटी केे सल्फास खा लिया। जिससे महिला की तो मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बेटी और पति को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर वे जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। आरोप है महिला से चार दिन पहले कश्यप समाज के युवक ने अपने भाइयों के साथ पीड़ित परिवार के घर में घुसकर छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास किया था।

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पलटूपुरी में वेदपाल पुत्र फूल सिंह का परिवार रहता है। दो बच्चों में बेटी शिवानी 22 वर्ष दिल्ली यूनिवर्सिटी की छात्रा है। वह घर पर दो दिन पहले ही आई थी। जबकि बेटा राहुल छोटा मवाना स्थित इंटर कालेज में पढ़ाई कर रहा है। मवाना निवासी वेदपाल के बहनोई लालसिंह ने बताया कि 15 अप्रैल की सुबह राजवीरी पत्नी वेदपाल 50 वर्ष पास ही खत्ते में कूड़ा डालने गई थी कि पड़ोसी रवि पुत्र पप्पू कश्यप ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। लड़की ने जब विरोध किया तो आरोपित अपने भाइयों के साथ घर पर आ धमका और यहां भी छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। परिवार ने इस मामले की शिकायत थाने में एसओ धमेंद्र सिंह से की लेकिन कार्रवाई करने की बजाए पीड़ित को थाने से भगा दिया गया। आरोपी लगातार पुलिस कार्रवाई करने पर इकलौते बेटे राहुल की हत्या करने की धमकी दे रहे थे। मेरठ पुलिस के आलाधिकारियों से भी शिकायत की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आखिर परेशान होकर बुधवार रात राजवीरी ने पहले सल्फास खा लिया उसके बाद वेदपाल व बेटी शिवानी ने खा लिया। जिसमें रात में मवाना के डा. के क्लीनिक पर ले गए। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया और जबकि बाप-बेटी खतरे से बाहर हैं। सूचना पर सीओ मवाना यूएन मिश्रा पहुंचे और दोनों के बयान दर्ज किए। जिसमें राजवीरी के साथ छात्रा शिवानी के साथ भी छेड़छाड़ की बात कही गई।

एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीओ यूएन मिश्रा ने बताया कि बाप-बेटी दोनों अभी कुछ स्पष्ट नहीं कह पा रहे हैं। तहरीर मिलने के बाद ही रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की धरपकड़ होगी।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App .

Story Loader