
पक्षी प्रेमी यूपी पुलिस महिला इंस्पेक्टर का ऐलान, मेरा पालतू तोता लाओ 5000 का इनाम नकद पाओ
यूपी के मेरठ में मोहनपुरी में रहने वाली एलआईयू में तैनात महिला इंस्पेक्टर का पालतू तोता उड़ गया है। पालतू तोता उड़ जाने से महिला पुलिस इंस्पेक्टर बहुत परेशान है। उन्होंने अपने पालतू तोता लाने वाले के लिए 5000 रुपए के इनाम देने की घोषणा की है। इंस्पेक्टर श्वेता यादव का कहना है कि उनका तोता उनके घर के मेंबर की तरह था। जब तोता घर लाए थे। उसके पैर में चोट लगी थी। जिसका इलाज कर रही थी। उन्होंने बताया कि तोता काफी शर्मीला है। इसलिए उसको लेकर वह काफी चिंतित है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति उनके तोते को ढूंढकर लाएगा तो वह उसे 5000 रुपए का इनाम देंगी।
सोशल मीडिया पर इनाम की राशि देख पहुंचे लोग
इंस्पेक्टर का कहना है कि जैसे ही उन्होंने लापता तोता तलाशने और इनाम का मैसेज डाला। उसके बाद से मैसेज तेजी से वायरल हुआ। उसके बाद काफी लोग अलग-अलग प्रकार के तोतों को लेकर उनके पास पहुंचे हैं।
महिला पुलिस इंस्पेक्टर का कहना है कि तोता जब से उनके घर आया था उसके बाद से उनके परिवार से काफी घुलमिल गया था। तोते का इलाज किया जा रहा था, वह परिवार के हर सदस्य के साथ खेलता था। महिला पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि तोते को पिंजरे में नहीं रखा गया था। वह घर में परिवार के सदस्य की तरह ही था। तोता अचानक से गायब हुआ है। तोता गायब होने को लेकर वो बहुत चिंतित हैं।
Published on:
02 Sept 2023 08:02 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
