22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandra Grahan 2023: साल का पहला चंद्रग्रहण 5 मई को, इन राशियों को मिलेगा लाभ

5 मई को साल का पहला चंद्रग्रहण लग रहा है। हालांकि ये चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार खगोलीय घटना का असर राशियों पर पड़ेगा।

less than 1 minute read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 03, 2023

ma0301.jpg

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को 8.44 बजे से शुरु होकर रात 1.02 बजे तक रहेगा। ये चंद्रग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसका चंद्रग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा। चंद्रग्रहण 4.15 मिनट तक रहेगा।

साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को लगेगा। इसी दिन बुद्ध पूर्णिमा भी है। इस चंद्रग्रहण का असर राशियों पर पड़ेगा। कुछ राशियों के लिए चंद्रग्रहण बहुत शुभ रहेगा। चंद्रग्रहण यूरोप, अफ्रीका, अटलांटिक, मध्य एशिया, ऑस्ट्रेलिया, हिंद महासागर और अंटार्कटिका में दिखाई देगा।

चंद्र ग्रहण चार राशियों के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। जिन राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगा उन राशियों में मिथुन, सिंह, मकर और कन्या हैं।

मिथुन राशि के लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकेगी। इन लोगों के परिवार में खुशियां आ सकती है। आर्थिक रूप से ये समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा।

सिंह राशि के लोगों के लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे। निवेश फायदा देगा, विशेषज्ञ की सलाह लेकर किसी भी चीज में निवेश करें। परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे।


यह भी पढ़ें : Weather Update: मौसम ने तोड़ा 23 साल का रिकार्ड, आज इन जिलों में हल्की बूंदाबांदी के आसार

मकर राशि के लोगों के लिए चंद्रग्रहण आर्थिक स्थिति उच्चतम स्तर पर होगी। किसी को उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। इसके अलावा धन लाभ भी काफी प्रबल होगा। बेरोजगारों को अच्छी सैलरी वाली नौकरी मिलने की संभावना हैं।

कन्या राशि के लोगों के लिए ग्रहण सभी समस्याओं को छूमंतर करेगा। व्यापार में मोटा मुनाफा होगा। करियार में अच्छी सफलता मिलेगी। आर्थिक लाभ भी मिलेगा।