
घर में घुसे मगरमच्छ से ऐसे बची परिजनों की जान, रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ा
crocodile rescued in Hastinapur Meerut मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में गंगा से निकलकर एक घर में मगरमच्छ घुस गया। घर में होेन की भनक परिवार के लोगों को लगी तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसकी जानकारी तुरंत ही वन विभाग के अधिकारी और थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद करीब देर रात पहुंची टीम मगरमच्छ को घर से रेस्क्यू कर गंगा में छोड़ आई। खादर क्षेत्र के गंगा किनारे स्थित फतेहपुर प्रेम गांव से करीब एक किमी दूरी पर हरिपुर जाने वाले रास्ते पर बाबा बूटा सिंह का डेरा है। जहां पर पिछले कई साल से वो अपने परिवार के साथ रह रहे हैं। सोमवार को दीपावली होने के चलते उन्होंने शाम को त्योहार मनाया और करीब दस बजे परिवार के सभी लोग घर में सो गए।
इसी बीच गंगा से निकलकर एक बड़ा मगरमच्छ बूटा सिंह के घर पहुंच गया। इस दौरान वह घर के मुख्य दरवाजे में फंस गया। जिसके बाद उसने जोर से हुंकार भरी तो परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। परिवार के लोग समझ गए कि कोई बड़ा जानवर है। इससे भयभीत बाबा बूटा सिंह ने रात को मामले की जानकारी वन विभाग के अधिकारी और थाना पुलिस को दी। इसके साथ सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। करीब 12 बजे के बाद पहुंची थाना पुलिस और वन विभाग टीम ने घर के मुख्य दरवाजे में फंसे मगरमच्छ को बाहर निकाला। इसके बाद वह छूटकर जंगल की ओर भागने लगा।
वन विभाग टीम ने उसे घर के पास रेस्क्यू कर लिया और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर घर से दूर गंगा में ले जाकर छोड़ दिया। इसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली है। बाबा बूटा सिंह ने बताया कि गंगा से एक किलोमीटर दूर उनका डेरा है। उन्होंने बताया कि पहले कभी मगरमच्छ को बाहर इस तरह से नहीं देखा गया। उन्होंने बताया कि जंगल में तेंदुए होने की सूचना तो खूब मिलती रहती है। लेकिन मगरमच्छ को अपने घर में देखकर उनके होश उड़ गए। ऐसा पहली बार हुआ है।
Updated on:
25 Oct 2022 07:43 pm
Published on:
25 Oct 2022 07:40 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
