मेरठ। हर किसी की आस्था भोले के प्रति हैं। लेकिन सभी की पूजा और आस्था के रूप अलग-अलग हैं। भोले के बाराती के जितने भी रूप हैं। शिवभक्त कांवड़ियों उन रूपों को धरकर कांवड़ ला रहे हैं। कोई भूत का मास्क लगाए हुए हैं तो कोई नंदी का मुखौटा पहन कांवड़ ला रहा है। कोई बाहुबली बन शिवलिंग को कंधे पर उठाकर अपने गंतव्य की ओर दौड़ा जा रहा है, लेकिन सबकी मंजिल एक है नौ अगस्त से पहले पहुंचकर अपनी कांवड़ का जल शिव पर अर्पित करना, लेकिन इन सब से अलग शिव और माता पार्वती का एक और रूप सबलोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। वह रूप है शिव-पार्वती का रूप धारण कर डीजी की धुन पर नृत्य करने का। मेरठ से एक ऐसी ही कांवड़ निकली, जिसमें शिव-पार्वती का रूप धारण किए कलाकारों ने जब डांस करना शुरू किया तो देखने वालों की भारी भीड़ जुट गई।