
मेरठ के लोहियानगर में मकान में विस्फोट से आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त।
meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के लोहिया नगर में आज एक मकान में भीषण विस्फोट हो गया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी चार लोग मजदूर बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी मेरठ के मुताबिक लोहिया नगर में एक मकान में साबुन बनाने की फैक्टरी चल रही थी। जिसमें अज्ञात कारणों के चलते विस्फोट हुआ है। डीएम मेरठ दीपक मीणा ने बताया सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया और मौके पर रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया। अस्पताल में चार लोगों की मौत की पुष्टि चिकित्सकों द्वारा की गई है। मृतकों के परिजन अभी तक अस्पताल में नहीं पहुंच सके हैं। इस कारण से अभी तक उनकी कोई पहचान नहीं हो पाई है। प्रशासन के अनुसार मकान में साबुन बनाने का काम होता था।
लोगों का कहना है कि मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी
वहीं दूसरी ओर आसपास के लोगों का कहना है कि मकान में अवैध पटाखा फैक्टरी चल रहा था। जिसके चलते ये विस्फोट हुआ है।
लोहिया नगर में संजय गुप्ता नामक व्यक्ति का मकान है। जिसको संजय ने गौरव त्यागी नाम के युवक को किराए पर दिया हुआ था। प्रशासन के मुताबिक मकान में साबुन बनाने की फैक्टरी संचालित हो रही थी। जबकि आसपास के लोगों का कहना है कि मकान में पटाखा बनाने की फैक्टरी चल रही थी।
धमाका होते ही उसकी छत उड़ गई और पूरा मकान धराशाही
आज सुबह करीब 7 बजे मकान में तेज धमाका हुआ। जिससे पूरा इलाका दहल गया। मकान में धमाका होते ही उसकी छत उड़ गई और पूरा मकान धराशाही हो गया। मकान के मलबे में कई लोग दब गए। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के मकान भी हिल गए।
धमाके से स्कूल की खिड़कियों के शीशे टूट गए
घटनास्थल के सामने सत्यकाम पब्लिक स्कूल था। धमाके से स्कूल की खिड़कियों के शीशे टूट गए। आसपास के मकानों में भी दरारें आ गई। मकान में धमाके से राह चलते लोग भी घायल हो गए। धमाके से पूरा इलाके में हड़कंप मच गया। काजीपुर गांव और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम शुरू कर दिया।
चार लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई
मकान में धमाके की सूचना पर कई थानों का फोर्स भी मौके पर पहुंच गया। मलबे में दबे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जिसमें चार लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई है। जबकि अभी तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद से फैक्टरी मालिक फरार है। उसका कहीं पता नहीं है। जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा ने बताया कि घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Published on:
17 Oct 2023 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
