5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मदरसा छात्राओं के साथ गैंग रेप, वीडियो देख परिजनों के उड़े होश; पुलिस ने धाराओं में किया खेल

मेरठ के थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक कस्बे में दो बच्चियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दोनों मदरसा छात्रा हैं। जब दोनों बच्चियां मदरसा में पढ़ने जा रही थी। जिस समय आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Oct 11, 2023

meerut gang rape

थाना सरूरपुर पुलिस ने पास्को एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में दर्ज किया गैंगरेप का मुकदमा।

घटना रविवार की बताई जा रही है। रविवार को 8 साल और 10 साल की दो बच्चियां मदरसा में पढ़ने के लिए जा रही थी। रास्ते में खिवाई कस्बा निवासी युवक दोनों बच्चियों को झूला झुलाने के बहाने एक आम के बाग में ले गया। जहां पर उसने दोनों बच्चियों को डरा—धमकाकर दुष्कर्म किया। इसी बीच आरोपियों के अन्य दोस्त भी आ गए। आरोपियों के दोनों दोस्तों ने भी बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपियों ने शर्मनाक घटना का वीडियो भी बना लिया। इसके बाद दोनों बच्चियों को घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भेज दिया।

डरी—सहमी दोनों बच्चियों ने अपने घर पर भी इस घटना की कोई चर्चा नहीं की। दोनों बच्चियां दर्द सहती रही। इसी बीच आरोपियों ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद तो पूरे इलाके में घटना को लेकर रोष पैदा हो गया। परिजनों ने जब वीडियो देखा तो उसके भी होश उड़ गए। परिजन दोनों बच्चियों को लेकर थाने पहुंचे और गैंगरेप की तहरीर दी है। थाना सरूरपुर पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराकर पास्को एक्ट और गैंगरेप मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।


पुलिस ने खिवाई कस्बा निवासी युवक फुरकान और उसके दो दोस्तों साबिर और अनीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं गैंग रेप पीडिता दोनों बच्चियों के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले को लेेकर गंभीरता नहीं दिखाई है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा नहीं दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें : शराबी युवकों ने की नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर भाई और चाचा को बुरी तरह से पीटा

पुलिस ने पास्को एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गैंगरेप के आरोपियों का चालान किया है। इस बारे में सीओ सरधना शिव प्रताप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो रिपोर्ट दर्ज होने के बाद सामने आया है। उन्होंने कहा कि वीडियो और मेडिकल जांच रिपोर्ट को भी कार्रवाई में शामिल किया जाएगा।