
पुलिस ने आरोपी पति और उसके पिता को हिरासत में लिया।
गाजियाबाद जिले के थाना मुरादनगर में दहेज में जेसीबी नहीं मिलने पर युवक ने अपनी पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है।
गौतमबुद्धनगर गांव पाली ग्रेटर नोएड़ा सूरजपुर निवासी बलेराम भाटी की बेटी कविता की शादी नवंबर में मुरादनगर मथुरापुर गांव निवासी युवक के साथ हुई थी।
आरोप है कि कविता के ससुराल वाले शादी से नाखुश थे। जिसके कारण उसे प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि उसका पति दहेज में जेसीबी की मांग कर रहा था। उसने अपने ससुर से जेसीबी खरीदने के लिए चार लाख रुपये की मांग की थी।
मांग पूरी नहीं होने पर आरोपी ने पत्नी कविता को उसके मायके भेज दिया था। कुछ दिन पूर्व ही आरोपी पत्नी को अपने घर ले आया।
कविता ने आरोप लगाया कि उसको ससुराल वालों ने कमरे में बंद कर दिया और गला दबाकर हत्या करने के लिए हैवान बन गया। पुलिस ने महिला के पति व ससुर को हिरासत में लिया है।
Published on:
21 Mar 2023 06:40 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
