
मेरठ। जिले में एक युवती ने अपने प्रेमी की मौत के बाद खुद भी जान दे दी। मामला थाना सरधना क्षेत्र के नानू इलाके का है जहां बीती 20 मार्च को पवन नाम का युवक गंगनहर में पानी के बीचों-बीच खड़े होकर सेल्फी ले रहा था, तभी अचानक पैर फिलसने से वो नहर में डूब गया और उसकी मौत हो गई। इस बात से दुखी होकर उसकी प्रेमिका ने भी उसी नहर में कूदकर अपनी जान दे दी।