30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: चैत्र नवरात्र पर महंगी हुई देवी पूजा, रोली और हवन सामग्री पर इतना बढ़ा दाम

चैत्र नवरात्र 2023 कल बुधवार से शुरू हो रहे हैं। इस बार नवरात्र पर देवी की पूजा भी महंगी हो गई है। रोली और हवन सामग्री पर 20 प्रतिशत दाम बढ़ गया है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

Mar 21, 2023

Video: चैत्र नवरात्र पर महंगी हुई देवी पूजा, रोली और हवन सामग्री पर इतना बढ़ा दाम

चैत्र नवरात्र पर रोली और हवन सामग्री पर बढ़ा दाम

चैत्र नवरात्र में पूजा करना इस बार काफी महंगा हो गया है। पूजा सामग्री 20 से 30 प्रतिशत तक महंगी हो गई है। देवी पूजा की सजी हुई थाली जो पिछले साल 150 रुपए की थी।

इस बार देवी पूजा की वही थाली 201 रुपए की हो गई है। पूजा के लिए चुनरी, नारियल, बताशे, कलावा, रोली, कमल गटटे के अलावा धूप और अन्य चीजों पर भी काफी दाम बढ़ गए है।

पूजा सामग्री की दुकान करने वाले दुकानदारों का कहना है कि पूजा रोली के दाम 80 रुपए प्रति किलो बढ़े हैं।

देवी पूजा में काम आने वाली छोटी सुपारी जो पहले 20 रुपए की दस मिलती थी इस बाद इतने ही रुपए में पांच सुपारी मिल रही हैं।

हाथ में बांधने वाला कलावा भी महंगा हो गया है। देवी की मूर्ति पर भी दाम बढ़ गए हैं।

दुर्गा देवी की छोटी मिटटी की मूर्ति का दाम 300 रुपए से शुरू है जो आगे 5000 रुपए और इससे भी अधिक है।

ऐसा ही हाल देशी घी का है। देशी घी पर भी इस बार करीब 50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है।

Story Loader