7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Today Gold Silver Price : तेल की घटे दाम के बीच जानिए आज सोना चांदी का भाव, मेरठ सराफा में ये है हाल

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज रविवार राहत भरा है। जहां देश में पेट्रोल डीजल के दामों में कमी की गई है। वहीं आज सोना चांदी की कीमतें भी दो दिन से लगातार स्थिर चल रही है। आज मेरठ सराफा बाजार में सोना चांदी का भाव कारोबारी सत्र के खुलने पर स्थिर ही रहा। आज मेरठ में 24 कैरेट सोने की कीमत51740 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि चांदी का भाव 63020 रुपये प्रति किग्रा।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Kamta Tripathi

May 22, 2022

Today Gold Silver Price : तेल की घटे दाम के बीच जानिए आज सोना चांदी का भाव, मेरठ सराफा में ये हैं हाल

Today Gold Silver Price : तेल की घटे दाम के बीच जानिए आज सोना चांदी का भाव, मेरठ सराफा में ये हैं हाल

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज मेरठ सराफा बाजार में सोना चांदी के दाम स्थिर हैं। यानी आज सोना चांदी की कीमत में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। जबकि पिछले पिछले दस दिन से सोना और चांदी कीमतों में प्रतिदिन बदलाव हो रहा था। मेरठ सराफा बाजार में आज रविवार को 24 कैरेट सोने का दाम 51,740 रुपये प्रति दस ग्राम है। जबकि 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी का भाव आज रविवार को 63,020 रुपये प्रति किग्रा है। पिछले दस दिनों में सोना चांदी के दाम की बात करें तो चांदी जहां 11 मई को मेरठ के सराफा बाजार में 900 रुपये कम होकर 62,050 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई थी। वहीं यह आज 22 मई को 63,020 रुपये प्रति किग्रा पर है। यानी दस दिन में चांदी के दाम में करीब एक हजार रुपये का अंतर आया है। हालांकि इसके बीच भी चांदी के दामों में बदलाव होते रहे।


वहीं बात सोने की करें तो 24 कैरेट सोने की कीमत जहां 11 मई को 390 रुपये की गिरावट के साथ 51,780 रुपये पर खुला थी। वहीं आज 22 मई को 24 कैरेट सोने का भाव 51740 रुपये पर पहुंच गया है। यानी सोने की कीमत में मात्र 40 रुपये का अंतर आया है। जबकि चांदी की कीमत में करीब एक हजार रुपये का अंतर दिखाई दिया है। सोना चांदी के दामों में मई के शुरूआती दिनों से ही अंतर आ रहा है। प्रतिदिन दोनों धातुओं के दाम घट और बढ़ रहे है। पिछले दस दिन में अगर देखे तो सोने की कीमत में चार बार बढ़ोत्तरी हुई। जबकि चार बार ही कीमतें नीचे गिरी।

यह भी पढ़े : Today Petrol Diesel Price : पेट्रोल डीजल की कीमत में बंपर कमी, मेरठ एनसीआर में अब ये है दाम


20 मई 2022 ₹51,740 ₹+330.00
19 मई 2022 ₹51,410 ₹+50.00
18 मई 2022 ₹51,360 ₹-80.00
17 मई 2022 ₹51,440 ₹+390.00
16 मई 2022 ₹51,050 ₹-310.00
15 मई 2022 ₹51,360 ₹+0.00
14 मई 2022 ₹51,360 ₹+0.00
13 मई 2022 ₹51,360 ₹-670.00
12 मई 2022 ₹52,030 ₹+250.00
11 मई 2022 ₹51,780 ₹-390.00

इन दस दिनों में सोने के दाम सबसे अधिक 13 मई को कम हुए जब इसके भाव 670 रुपये प्रति दस ग्राम तक गिर गए। जबकि सबसे अधिक कीमत इन दस दिनों में 330 रुपये प्रति दस ग्राम 20 मई को बढ़ी थीं। उसके बाद से आज 22 मई यानी रविवार तक मेरठ सराफा बाजार में कीमतें स्थिर हैं।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग