मेरठ

Gold Rate Today : सोने की कीमत में आज फिर गिरावट, जानिए क्या है आज सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज फिर सोने के दामों में कमी आई है। मेरठ सहित उप्र के जिलों में सोने की कीमत में कमी आई है। आज सराफा बाजार में सोने के दाम 280 रुपये से 300 रुपये तक कम हुए। मेरठ सराफा बाजार में आज गुरुवार को सोने की कीमत 280 रुपये प्रति दस ग्राम कम होकर 50,430 रुपये पर पहुंच गई। जबकि लखनऊ में आज सोने का भाव में 160 रुपये की गिरावट के साथ 51,100 रुपये प्रति दस ग्राम है। , Gold Price Today in UP

2 min read
Nov 03, 2022
Gold Rate Today : सोने की कीमत में आज फिर गिरावट, जानिए क्या है आज सराफा भाव

Gold Rate Gold Price Today in Meerut आज सोने की कीमत में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई। जिसके चलते सोना का दाम आज 24 कैरेट सोने का भाव 50,430 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। अक्टूबर माह से सोने के दामों में गिरावट का दौर जारी है। इससे पहले 2 नवंबर 2022 को सोने की कीमत में 110 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। जिसके बाद 24 कैरेट सोने का भाव 50,710 रुपये प्रति दस ग्राम दर्ज किया गया था। 1 नवंबर 2022 को भी सोने की कीमत में 200 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई थी। इसमें सोना 50,600 रुपये तक पहुंच गया था। लेकिन आज गुरुवार को सोने की कीमत में 280 रुपये की कमी दर्ज की गई है।


सोने की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाज़ार के साथ मिलकर बढ़ते हैं। अंतरराष्ट्रीय कीमतों में उत्पाद और आयात शुल्क, विनिमय दर रूपांतरण आदि शामिल रहता है। मुद्रा बाज़ार में डॉलर की तुलना में रूपये के मूल्य का प्रभाव सोने की कीमत पर पड़ता है। रूपये की तुलना में डॉलर का भाव अगर बढ़ता है तो सोना सस्ता होता है। दूसरी ओर यदि डॉलर की कीमत कम होती है तो सोने का मूल्य बढ़ता है। इसके अलावा मुद्रा का उतार चढ़ाव भी सोने की कीमतों को प्रभावित करता है। सोने के अच्छे रिटर्न्स के लिए यह जानना जरूरी है कि सोना को किस विकल्प के रूप में खरीदा जाए। सोना कई विकल्प के रुपय में उपलब्ध हैं। इनमें गोल्ड ईटएफ, 22 कैरेट गोल्ड, 24 कैरेट गोल्ड और गोल्ड बार आदि शामिल हैं।

स्वाभाविक है कि गोल्ड बार उन लोगों के लिए है जिनके पास पैसा है और जो देश के धनी लोग हैं। दूसरी ओर ऐसे लोग जिनके पास पैसा नहीं है वे 22 कैरेट गोल्ड या 18 कैरेट गोल्ड खरीद सकते हैं। इससे भी कम कैरेट या शुद्धता का गोल्ड मिलता है परन्तु यह हमें यह नहीं पता कि यह लखनऊ में मिलता है अथवा नहीं। यदि आप अन्य कोई प्रकार देखना चाहते हैं तो गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड देखें। इन्हें विश्व में गोल्ड ईटीएफ के नाम से जाना जाता है और पूरे विश्व में यह सोने में निवेश करने का उत्तम विकल्प है। हालाँकि सोने में इस प्रकार का निवेश थोड़ा जटिल हो सकता है परन्तु आप ब्रोकर से बात कर सकते हैं क्योंकि यह शेयर्स खरीदने के समान ही है। गोल्ड ईटीएफ खरीदने के लिए आपका डीमेट खाता होना आवश्यक है।

Published on:
03 Nov 2022 11:26 am
Also Read
View All

अगली खबर