4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मम्मी को मत ले जाओ…मां की लाश उठते ही फफक पड़ी 9 साल की परी, हाथ पकड़कर बोली-मां को वापस करो

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में लिव-इन पार्टनर ने चित्रा नामक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। तीन दिन बाद बच्चों ने कंबल हटाकर मां की लाश देखी तो चीख पड़ें। लाश उठते ही बेटी फफक पड़ी।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Aman Pandey

Jan 20, 2026

विशु के साथ चित्रा की यह फोटो यह तस्वीर एआई से ऑरिजनल फोटो के आधार पर जनरेट की गई है। इसे सिर्फ विज़ुअल रिप्रेज़ेंटेशन के रूप में उपयोग किया गया है।

मेडिकल थाना क्षेत्र के के-ब्लॉक में दिल दहला देना वाला दृश्य सामने आया। एंबुलेंस में मां की लाश रखे जाने लगी तो 9 साल की बेटी परी फफक पड़ी। एंबुलेंस कर्मियों का हाथ पकड़ लिए और रोते हुए बोली-मेरी मां को मत ले जाओ…हमें दे दो...मां को वापस करो। पड़ोस की मौसी के गले से लिपटी परी बार-बार यही दोहराती रही, जिसे देखकर आसपास मौजूद सभी लोगों की आखें नम हो गईं।

इस भावुक चीख के पीछे तीन दिन पुरानी एक खौफनाक घटना है। के-ब्लॉक में 35 वर्षीय चित्रा अपने दो बच्चों नौ साल की परी और 11 साल के बेटे हर्ष के साथ किराये के मकान में रहती थी। पति मनोज कुमार की पांच साल पहले मौत हो गई थी। इसे बाद चित्रा की मुलाकात कैब चालक ‌विशु से हुई और दोनों लिव-इन में रहने लगे।

बच्चों को छोड़कर की कत्ल की साजिश

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को विशु दोनों बच्चों को रोहटा रोड पर अपने दोस्त के घर छोड़ आया। रात में वह घर लौटा और विवाद के दौरान चित्रा की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दीञ इसके बाद शव को कमने छोड़कर दोस्त के घर पहुंचा। जांच में ये बात भी सामने आई कि विशु बच्चों को भी ठिकाने लगाने की साजिश में था, लेकिन योजनानुसार बात नहीं बन सकी। सोमवार सुबह वह दोनों बच्चों को टेम्पो में बैठाकर उनके घर भेज दिया।

बेड पर पड़ी मिली मां की लाश

दोनों बच्चे घर पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला लगा था। ताले की एक चाबी बच्चों के पास थी, इसलिए गेट खोलकर अंदर पहुंच गए। बेड पर चित्रा की लाश कंबल से ढकी पड़ी थी। दोनों बच्चे सहम गए। उन्हें पता था मां तो बाहर गई है, तो फिर बेड पर कौन है। हर्ष ने गली से अपने दोस्त को बुलाया। उसी ने कंबल हटाया तो पता चला चित्रा की लाश पड़ी है। लाश देखकर दोनों बच्चों की चीख निकल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम और पुलिस ने छानबीन के बाद जब लाश को उठाकर एंबुलेंस में रखा तो बेटी फफक पड़ी। बोली मेरी मां को मत ले जाओ। मौसी के गले से लिपट गई और बोली कि मां को वापस ला दो।

तीन दिन से कॉल कर रही थी बहन

चित्रा की रिश्ते की बहन पिंकी ने बताया वह मेरठ में ही रहती है। तीन दिन से लगातार कॉल कर रही थी, लेकिन चित्रा ने कॉल नहीं उठाया। विशु का भी कोई पता नहीं था। सोमवार को चित्रा की मौत की खबर पुलिस से मिली।