3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर्ष फायरिंग में यूपी पुलिस के सिपाही की बंदूक का इस्तेमाल, कांस्टेबल निलंबित

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आरोपी हापुड़ से ड्यूटी से गैरहाजिर होकर कार्यक्रम में आया था। हापुड़ पुलिस ने भी उसे सस्पेंड करने के बाद विभागीय जांच बैठा दी है।

2 min read
Google source verification

मेरठ

image

Nitish Pandey

Dec 17, 2021

gun_firing.jpg

मेरठ. उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक हेड कांस्टेबल को उस वक्त निलंबित कर दिया गया जब जांच में पता चला कि उसकी लाइसेंसी बंदूक का इस्तेमाल एक शादी समारोह में जश्न के दौरान फायरिंग किया गया, जिसमें एक फोटोग्राफर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का दावा है कि आरोपी सीसीटीवी की डीवीआर लेकर मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : कन्यादान के समय दूल्हे का एक अंग देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार, बिना दुल्हन के लौटी बारात

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने गुरुवार को मेरठ पुलिस द्वारा 'हत्या के प्रयास' के आरोप में हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। घटना मंगलवार रात गंगासागर कॉलोनी में एक बैंक्वेट हॉल के अंदर हुई। पीड़ित की पहचान विजय कुमार के रूप में हुई है, जिसका एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया है और डॉक्टरों ने कहा कि गोली से उसके पेट और आंत को नुकसान पहुंचा है।

कार्यक्रम में मौजूद फोटोग्राफर के सहयोगी की शिकायत पर पुलिस ने शुरूआत में दो अज्ञात लोगों के खिलाफ अपराध के लिए मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस को पता चला कि शादी हापुड़ जिले में तैनात हेड कांस्टेबल महेंद्र सिंह के पोते की थी। पुलिस ने यह भी पाया कि सिंह ने अपनी बंदूक से गोली चलाई थी।

भवनपुर एसएचओ इंस्पेक्टर नीरज मलिक ने कहा कि हेड कांस्टेबल पर आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांस्टेबल का बेटा बुधवार को हिरासत में लिया गया था। बृहस्पतिवार को परिजनों ने कांस्टेबल को भवनपुर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी अब्दुल्लापुर रोड से होनी बताई है। उसकी लाइसेंसी दुनाली बंदूक कब्जे में ले ली है।

महिलाओं के मन की बात
उत्तरप्रदेश में केंद्र व राज्य सरकार की महिलाओं से जुडी योजनाओं का क्या हाल है? क्या इनसे किसी तरह का सामाजिक बदलाव आया है? इस चुनावी माहौल में क्या है उत्तरप्रदेश की महिलाओं/बेटियों के मन में... कुछ सवालों के जवाब के जरिए पत्रिका को भेजें अपनी राय :

इस लिंक पर - https://forms.gle/PHsay4TdHhTSUMAF6

यह भी पढ़ें : Post Office Scheme: जीरो रिस्क वाला निवेश खोज रहे हैं तो ये स्कीम हो सकता है बेहतर

Story Loader