टीम ने पहले सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया था और अब हर मोहल्ले, घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान यहां तक कि हाइवे पर गुजरने वाले आपात वाहनों को भी सैनिटाइज किया जा रहा है, ताकि कोरोना वायरस के संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। महानगर के अधिकांश आवास और व्यापारिक प्रतिष्ठानों को सैनिटाइज किया जाने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान चौराहों पर स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीमें अपनी गाडियों के साथ पहुंची और चौराहों के अलावा गलियों और मोहल्लों केा भी सैनिटाइज किया गया।