
मेरठ। प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्री जय प्रताप सिंह ने बुधवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। कई प्रकार की खामियां मिलने पर उन्होंने सीएमएस व महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को फटकार लगाई। उन्होंने जल्द ही स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य मंत्री आज जिला अस्पताल के निरीक्षण पर पहुंचे। मंत्री के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य अधिकारियों और डाक्टरों में हड़कंप मच गया।
मंत्री के निरीक्षण की खबर के बाद बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) कक्ष से नदारद डाक्टर व कर्मचारी अपने कक्ष में पहुंचने लगे। स्वास्थ्य मंत्री जिस वक्त अस्पताल पहुंचे। उन्हें सेवा समाप्त किए जाने से नाराज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी भी मिले। कर्मचारियों की मांग पर अमल करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कर्मचारियों के अनुबंध को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
इसके बाद वह अस्पताल के अंदर पहुंचे। जहां उन्हें पंजीकरण काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतार लगी दिखी। मंत्री ने सीएमएस से इसका कारण पूछा। जिस पर सीएमएस ने बताया कि संविदा कर्मचारियों की कमी के कारण स्थायी कर्मचारियों को मरीजों का पर्चा बनाने के काम में लगाया गया है। इसके चलते मरीजों को परेशानी हो रही हैं। मंत्री ने नाराजगी जाहिर करते हुए सीएमएस को आदेश दिए कि आगे से ऐसी भीड़ नहीं लगनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने सीएमएस कक्ष में स्वास्थ्य अधिकारियों व डॉक्टरों के साथ बैठक की। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि, जिले की वर्तमान जनसंख्या के अनुपात में जिला अस्पताल नहीं है। ऐसे में कमियां और खामियां रहेंगी, लेकिन फिर भी अस्पताल में जो खामियां है उसे दूर करने के लिए सीएमओ व सीएमएस को आदेश दिए।
Published on:
13 Nov 2019 03:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
