
Weather Forecast: मौसम मे बदलाव इस समय यूपी और भारत में ही नहीं हो रहा है। बल्कि विश्व के ठंडे देशों में भी इस समय झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। इस समय अमेरिका और यूरोप के देशों में तापमान 50 डिग्री सेंटीग्रेट से अधिक है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में अधिकतम तापमान 50.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। वहीं इसके उलट यूपी के जिलों में भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यूपी के जिलों में कल सोमवार को भीषण बारिश होगी। मौसम विभाग की माने तो कल सोमवार को सुबह 6 बजे से जिन जिलों में भीषण बारिश होने का अनुमान है उन जिलों में बदायूं, संभल, एटा, मैनपुरी, सोरो, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, हाथरस, नोएडा, आदि शामिल हैं। इन जिलों में कल सोमवार को भीषण बारिश और 50 किमी की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।
ग्लोबल वार्मिंग से बदल रहा मौसम
विश्व प्रसिद्ध भूगोलविद डॉ. कंचन सिंह के अनुसार इस समय विश्व का मौसम तेजी से बदल रहा है। मौसम में बदलाव ग्लोबल वार्मिग के कारण है। ग्रीन गैसों के उत्सर्जन से तापमान में वृद्धि हो रही है। उन्होंने बताया कि इसी कारण से अमेरिका और यूरोप में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत मे कभी 50 डिग्री तक तापमान नहीं पहुंचा। लेकिन यूरोप और अमेरिका में तापमान 50 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। अमेरिका और यूरोप में बढ़ते तापमान पर उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि ठंडे प्रदेशों में अधिकतम तापमान इस स्तर पर पहुंचना गंभीर है। उन्होंने बताया कि अमेरिका और यूरोप में इन दिनों भीषण लू का अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में भीषण बारिश के आसार
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि यूपी के जिलों में सोमवार को भीषण बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस समय एक मानसूनी टर्फ रेखा यूपी के पश्चिम जिलों के ऊपर से होती हुई उत्तराखंड और हिमाचल तक पहुंची है। जिसके चलते पश्चिम यूपी के जिलों के अलावा उत्तराखंड और हिमाचल में भीषण बारिश की आशंका है।
Updated on:
16 Jul 2023 07:45 pm
Published on:
16 Jul 2023 07:44 pm

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
