
बेटी की स्कूटी रोकने पर महिला का चौकी में हाईवोल्टेज ड्रामा,वर्दी फाडी और चप्पल फेंकी
बुधवार को जहां एक तरफ बारिश तांडव कर रही थी वहीं दूसरी ओर एक महिला चौकी में हाई वोल्टेज ड्रामा कर रही थी। उसने बुढ़ानागेट मेरठ पुलिस चौकी पर ऐसा उत्पात मचाया कि महिला पुलिसकर्मियों को उसे संभालना भारी पड़ गया। आपे से बाहर हुई महिला ने एक पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ दी वहीं पुलिसकर्मियों पर चप्पल से हमला कर दिया। महिला चौकी में काफी देर तक ड्रामा करती रही।
पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उसे कोतवाली भेज दिया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला थाना कोतवाली क्षेत्र की बुढ़ानागेट पुलिस चौकी के पास का है। जहां देर शाम को एक महिला, बेटी के साथ स्कूटी पर जा रही थी। भीड़ होने के कारण महिला की बेटी ने दूसरी तरफ से स्कूटी निकालने की कोशिश की तो महिला पुलिसकर्मियों ने उसको रोक दिया। इसके बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। वो चौकी पहुंच गई और पुलिसकर्मियों पर चप्पल तान दी। गाली-गलौज करते हुए हाथापाई की।
महिला कांस्टेबल के अलावा मौके पर मौजूद दरोगा पर चप्पल तान दी। महिला कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है उसका नाम हिना है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिसकर्मियों के साथ अभ्रदता की शिकायत मिली है। महिला ने चौकी में भी पुलिसकर्मियों से बहुत अभद्रता की है। वहीं आरोपी महिला के परिजन भी थाने पहुंच गए और उन्होंने अधिकारियों से महिला के किए पर माफी मांगी। लेकिन तब तक पुलिस मुकदमा दर्ज कर चुकी थी।
Updated on:
05 May 2022 11:00 am
Published on:
05 May 2022 10:59 am

बड़ी खबरें
View Allमेरठ
ट्रेंडिंग
