8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बच्ची के नामकरण के मौके पर हो रही थी प्रार्थना सभा, हिन्दू संगठनों ने जमकर किया हंगामा, देखें वीडियो

हिन्दू संगठनों में उबाल के बाद पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 18 Dec 2018, 2:56 PM IST

meerut

धर्म परिवर्तन करने पर हिन्दू संगठनों ने किया जमकर हंगामा, इसके बाद ये हुआ, देखें वीडियो

मेरठ। मेरठ के मवाना कस्बे में एक युवक प्रमोद से पीटर बना तो जबरदस्त हंगामा हो गया। बजरंज दल के सदस्यों और पदाधिकारियों ने युवक पर दबाव डाला कि वह फिर से पीटर से प्रमोद बन जाए, लेकिन युवक ने मना कर दिया। मामला मोहल्ला कल्याण सिंह ढिकौली रोड का है। जहां पर धर्म परिर्वतन का मामला सामने आया है। जिसको लेकर थाने में बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। मोहल्ले के लोगों ने धर्म परिवर्तन करने वाले युवक और महिला सहित आधा दर्जन लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने मामले में पल्ला झाड़ने की कोशिश की तो बजरंग दल में उबाल आ गया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाने पर पहुंच गये। बजरंग दल ने थाने पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धर्म परिवर्तन करने वाले युवक के साथ कार्यकर्ताओं ने मारपीट की। थाना पुलिस को दी तहरीर में तीन लोगों को नामजद किया गया है।

यह भी पढ़ेंः मुस्लिम धर्मगुरू ने हिन्दू-मुस्लिम एकता को लेकर भाजपा सरकार के लिए कह दी ये बड़ी बात, देखें वीडियो

दस साल पहले गया था उड़ीसा

गांव गड़ीना का रहने वाला प्रमोद दस साल पहले नौकरी की तलाश में उड़ीसा गया था। वहां पर उसने एक युवती निर्मला से शादी कर ली। शादी के बाद वह निर्मला के साथ वापस मेरठ आया और यहां के मवाना कस्बे में मोहल्ला कल्याण सिंह ढिकोली रोड पर रह रहा है। प्रमोद ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम पीटर कर लिया। वह ईसाई बन चुका है। सोमवार को प्रमोद ने अपने घर पर अपनी बेटी अंजलि के नामकरण करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। उसकी पत्नी निर्मला ने अपने परिचित बुलंदशहर निवासी इब्राहिम, थॉमस, राजेन्द्र व सुनील को भी बुलाया।

यह भी पढ़ेंः सेना के गोपनीय दस्तावेज लीक करने के आरोपी का होगा कोर्ट मार्शल, अब तक हुर्इ ये कार्रवार्इ

र्इसार्इ धर्म की प्रार्थना पर हुआ हंगामा

कार्यक्रम के दौरान ईसाई धर्म की प्रार्थना शुरू हुई। जिस पर गांव से आए मोनू व योगेन्द्र को धर्म परिवर्तन के लिए प्रार्थना में शामिल किया गया। आरोप है कि प्रार्थना के दौरान बाहर से आए चार लोगों ने उन्हें रुपये व नौकरी का लालच दिया। धर्म परिवर्तन कराने की सूचना हिंदू संगठनों को मिली तो वे मौके पर पहुंचे तथा हंगामा कर दिया। पुलिस मौके पर मौजूद एक महिला समेत आठ लोगों को थाने ले आई। उसके बाद मौके पर पहुंचे सीओ पकंज कुमार ने हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। बजरंग दल के नेता बलराज डूंगर व प्रांत सहमंत्री राजकुमार डूंगर भी थाने पहुंचे। उन्होंने एसएसपी से वार्ता की। जिस पर एसएसपी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया।