
Vastu Shastra Tips : घर में इन स्थानों पर कैलेंडर लगाने से चमक उठेगी किस्मत,दूर होगी दरिद्रता
Vastu Shastra Tips घर में वास्तु का बड़ा महत्व होता है। वास्तुशास्त्र के हिसाब से रखी गई चीजें व्यक्ति को गरीब से अमीर बना सकती है। अगर वास्तुशास्त्र के हिसाब से घर की चीजें नहीं हैं तो यह बीमारी और गरीबी भी ला सकती है। इसी सब चीजों में कैलेंडर भी एक प्रमुख चीज है। अगर घर में कैलेंडर सही जगह पर हो तो यह भी व्यक्ति का भाग्य बदल सकता है। वैसे तो घर में पूजाघर,मूर्तियां, दीवारों का रंग,बाथरूम और रसोईघर भी वास्तुशास्त्र के लिहाज से बड़ा महत्व रखते हैं। वास्तुशास्त्र के लिहाज से इन सबकी एक प्रमुख दिशा होती है और उसी दिशा में इनको रखना चाहिए। अगर वास्तु शास्त्र के अनुसार इसका सही दिशा में पालन किया जाए तो इसके चमत्कारी लाभ होंगे। कैलेंडर लगाने में भी वास्तुशास्त्र के अनुसार इसकी दशा निर्धारित की गई है। सही दिशा में लगा कैलेंडर घर में सुख-शान्ति के साथ ही धन भी लाता है।
कैलेंडर लगाते समय इन टिप्स को अपनाना चाहिए। वास्तु के अनुसार कैलेंडर को हमेशा उतर, पूर्व या पश्चिम की दीवार पर लगाना सर्वोत्तम रहता है। अगर सामजिक कार्यों में रूचि रखते हैं तो कैलेंडर को पूर्व दिशा में लगायें। अगर नए अवसरों को प्राप्त करने के लिए और व्यापार में तरक्की पाने के लिए कैलेंडर को उतर दिशा में लगाना सटीक रहता है। रूपये पैसे में बढ़ोत्तरी के लिए और बचत के लिए कैलेंडर को पश्चिम दिशा में लगाना सबसे सही रहता है।
इन दिशाओं में भूलकर भी न लगाए कैलेंडर
दक्षिण दिशा की ओर कैलेंडर को कभी नहीं लगाना चाहिए। अगर ऐसा किया है तो उसको तुरंत हटाकर दिशा बदलें। दक्षिण दिशा की ओर लगा कैलेंडर कभी भी बुरा समय ला सकता है। सिर्फ कैलेंडर ही नहीं घड़ी को भी दक्षिण दिशा की ओर नहीं लगाना चाहिए।
कैलेंडर को कभी भी दरवाजे के आगे या पीछे नहीं टांगना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है जिससे घर में तनाव का माहौल रहता है। कैलेंडर में दिन या तारीख देखते समय आपका मुहं हमेशा उतर, पूर्व और पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। ध्यान रहे दक्षिण दिशा में मुहं होना वास्तु के हिसाब से अशुभ माना जाता है।
Published on:
03 Feb 2022 12:10 pm
बड़ी खबरें
View Allमेरठ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
