तीन तलाक पर बिल पास होने के बाद भी ट्रपल तलाक के मामले कम नहीं हुए है बल्कि इन मामलों में तेज़ी से इजाफा हुआ है। मेरठ में ही महज 24 घंटो के अंदर अंदर दो तलाक के मामले सामने आए है। इन मामलो में पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक भी तलाक देने वाले शौहरो पर कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है। जिसके बाद पीड़िता एसपी क्राइम के पास एक अपने परिवार के साथ पहुंची, और बताया उसको डांक से उसके शौहर ने तलाक भेजा है।